VIDEO: रामनगर में दिनदहाड़े बाघ का हमला, घोड़े को दबोचकर जंगल में ले गया

ADVERTISEMENT

Corbett Tiger Attack Video: राम नगर के गर्जिया झूलापुल इलाके में दोपहर दो बजे एक बाघ ने दिनदहाड़े घोड़े पर हमला कर दिया. लोगों की मौजूदगी के बीच हुई इस दिल दहला देने वाली घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Google CTA

Ramnagar Tiger Video: राम नगर फॉरेस्ट डिवीजन की कोसी रेंज से एक बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहाँ गर्जिया के पास झूलापुल इलाके में दोपहर करीब दो बजे एक बाघ ने घोड़े को अपना शिकार बना लिया. दिन के उजाले में हुई इस घटना ने पूरे इलाके में रहने वाले लोगों को सदमे में डाल दिया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि बाघ घोड़े को अपने मजबूत जबड़ों में दबाकर जंगल की तरफ खींचता हुआ ले जा रहा है. जिस वक्त यह पूरी वारदात हुई, उस समय आसपास कई लोग मौजूद थे. वीडियो में लोगों की घबराई हुई आवाजें भी साफ सुनी जा सकती हैं.