BJP प्रदेश प्रभारी की बैठक में CM शिवराज की फोटो का न होना चर्चा में

Shajapur News: मध्यप्रदेश में अब जब चुनाव में महज 6 महीने रह गए हैं. ऐसे में चुनावी समगर्मियां तेज हो गई हैं, बीजेपी प्रदेश के अलग-अलग जिलों में संगठन को मजबूती देने के लिए प्रयास में जुट गई है. इसी सिलसिले में भाजपा महासचिव मुरलीधर राव और मध्य प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव बुधवार को शाजापुर […]

ADVERTISEMENT

Absence of CM Shivraj's photo in the meeting of BJP state in-charge, know the whole matter
Absence of CM Shivraj's photo in the meeting of BJP state in-charge, know the whole matter
Google CTA

Shajapur News: मध्यप्रदेश में अब जब चुनाव में महज 6 महीने रह गए हैं. ऐसे में चुनावी समगर्मियां तेज हो गई हैं, बीजेपी प्रदेश के अलग-अलग जिलों में संगठन को मजबूती देने के लिए प्रयास में जुट गई है. इसी सिलसिले में भाजपा महासचिव मुरलीधर राव और मध्य प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव बुधवार को शाजापुर जिले के दौरे पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने भाजपा के कार्यकर्ताओं की बैठक की, लेकिन इससे ज्यादा चर्चा इस बात की हो रही है कि होर्डिंग्स  और कटआउट लगाए गए थे, उसमें CM शिवराज की फोटो नदारद थी. फोटो गायब होने के सवाल पर प्रदेश प्रभारी भी चुप्पी साधे रहे.

प्रदेश प्रभारी प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव सबसे पहले मां राजराजेश्वरी मंदिर पहुंचे जहां पूजा-अर्चना के साथ ही संतों से मुलाकात की, इसके बाद उन्होनें कार्यकर्ताओ को विधानसभा चुनाव में एकजुटता के साथ जिताने का संकल्प दिलाया है. वहीं उन्होंने जिला कोर ग्रुप की बैठक में सांसद, प्रदेश मंत्री व सदस्यों व पदाधिकारियों को कई तरह की टिप्स देकर एकजुटता के साथ आगामी चुनाव में जीत का संकल्प दिलाया.

पोस्टर्स में सीएम शिवराज की तस्वीरें गायब
बीजेपी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव बुधवार को शाजापुर जिले के दौरे पर पहुंचे. जहां पर उन्होंने रेस्ट हाउस, भाजपा जिला कार्यालय और सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में बीजेपी पदाधिकारी और कार्यकताओं की बैठक ली. लेकिन रेस्ट हाऊस पर लगे पोस्टर्स में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के फोटो गायब रहे, जब इस बारे में प्रदेश प्रभारी से मीडिया ने सवाल किया तो बिना कुछ बोले ही वे गाड़ी में बैठकर निकल गए. राजनीतिक गलियारों में फोटो गायब हाेने की चर्चांए जोरों पर हैं. सभी का मानना है कि कहीं आने वाले विधानसभा चुनाव के संकेत तो नहीं हैं.

Absence of CM Shivraj's photo in the meeting of BJP state in-charge, know the whole matter

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक
इस दौरान उन्होंने पूर्व विधायको से वन टू वन चर्चा कर संगठन की स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने प्रसिद्ध अति प्राचीन मॉ राजराजेश्वरी माता मंदिर पहूँच कर पूजा-अर्चना भी की और भाजपा जिला कार्यालय पर पार्टी के जिला पदाधिकारियों, विभिन्न मोर्चा न मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी तथा महामंत्रीयों की बैठक में शामिल होकर आगामी विधानसभा चुनाव एवं पार्टी के कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से चर्चा की.

ये भी पढ़ें: हाईकोर्ट की फटकार के बाद डॉक्‍टरों की हड़ताल खत्म, तत्‍काल काम पर लौटने का आदेश