5 अगस्त तक इन 4 राशियों की चांदी ही चांदी! बुध देव अपनी ही राशि में होकर कर सकते हैं धन की बरसात

न्यूज तक डेस्क

• 03:45 PM • 10 Jul 2026

बुध ग्रह के अपनी ही राशि मिथुन में प्रवेश करने से 5 अगस्त तक इन राशि के जातकों को करियर, व्यापार और धन के मामले में बंपर लाभ होगा. उत्तर प्रदेश के लखनऊ, कानपुर, वाराणसी और प्रयागराज सहित विभिन्न जिलों के इन राशि वाले लोगों के रुके हुए काम पूरे होंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

Google CTA
1.

1/6

|

Budh Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में बुद्धि, तर्क, संवाद और व्यापार के कारक माने जाने वाले ग्रह बुध देव ने 7 जुलाई को अपनी ही राशि मिथुन में प्रवेश कर लिया है. बुध देव इस राशि में आगामी 5 अगस्त तक मौजूद रहेंगे. ज्योतिष के जानकारों के मुताबिक, जब भी कोई ग्रह अपनी खुद की राशि में आता है, तो उसकी शुभ फल देने की ताकत कई गुना बढ़ जाती है.
 

2.

2/6

|

बुध का यह स्वराशि गोचर कई राशियों के जीवन में खुशियों की सौगात लेकर आने वाला है. विशेष रूप से नौकरी, बिजनेस, धन-दौलत और सामाजिक मान-सम्मान के मामले में 5 अगस्त तक का समय कुछ राशियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं रहेगा. आइए जानते हैं कि इस दौरान किन भाग्यशाली राशियों की किस्मत चमकने वाली है:

3.

3/6

|

1. मिथुन राशि (Gemini): बुध देव का गोचर आपकी ही राशि के लग्न भाव (पहले भाव) में हुआ है. अपनी ही राशि में होने के कारण बुध आपके लिए बेहद शुभ साबित होंगे. नौकरीपेशा लोगके आत्मविश्वास में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. कार्यस्थल पर आपकी मेहनत रंग लाएगी, बॉस आपके काम के मुरीद होंगे और प्रमोशन की बात आगे बढ़ सकती है. अगर आप बिजनेसमैन है और कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं या कोई बड़ी डील फाइनल करने की सोच रहे हैं तो यह समय सबसे बेस्ट है. कमाई के नए जरिया सामने आएंगे, जिससे बैंक बैलेंस मजबूत होगा. आपकी बातचीत करने की कला (कम्युनिकेशन स्किल) इतनी शानदार रहेगी कि लोग आपकी तरफ खिंचे चले आएंगे.

4.

4/6

|

2. सिंह राशि (Leo): सिंह राशि के जातकों के लिए बुध का यह गोचर ग्यारहवें यानी आय के भाव में हुआ है. यह समय आपकी सुख-सुविधाओं को बढ़ाने वाला है. ऐसे में अगर आपका पैसा कहीं लंबे समय से अटका हुआ था, तो इस अवधि में उसके वापस मिलने के पूरे योग हैं. जो लोग शेयर बाजार या किसी अन्य जगह निवेश करना चाहते हैं, उनके लिए यह समय तगड़ा मुनाफा देने वाला रहेगा. ऑफिस में सीनियर्स आपकी पीठ थपथपाएंगे. आपकी नेटवर्किंग मजबूत होगी, जो भविष्य में बड़े काम आएगी. समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा और कुछ ऐसे प्रभावशाली लोगों से दोस्ती होगी जो आपके करियर को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे.

5.

5/6

|

3. कन्या राशि (Virgo): बुध देव आपकी राशि के दसवें यानी कर्म (Career) भाव में गोचर कर चुके हैं. चूंकि बुध आपकी राशि के स्वामी भी हैं, इसलिए इसका सबसे ज्यादा पॉजिटिव असर आप पर ही दिखने वाला है. जो लोग लंबे समय से एक अच्छी नौकरी की तलाश में भटक रहे थे, उन्हें मनमुताबिक कंपनियों से बड़े ऑफर मिल सकते हैं. मौजूदा जॉब में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी या बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है. व्यापार से जुड़े लोगों को इस दौरान कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है, जिससे मोटा मुनाफा होगा. आपकी नई बिजनेस प्लानिंग पूरी तरह सफल रहेगी. आपकी वर्किंग स्टाइल से लोग काफी प्रभावित होंगे.
 

6.

6/6

|

4. तुला राशि (Libra): तुला राशि के जातकों के लिए बुध का यह गोचर नौवें यानी भाग्य (Luck) के भाव में हुआ है. इस दौरान किस्मत आपके साथ साये की तरह चलेगी. जो काम पिछले कई महीनों या सालों से किसी न किसी वजह से लटके हुए थे, वे अब बिना किसी रुकावट के फटाफट पूरे होने लगेंगे. बिजनेस या जॉब के सिलसिले में की जाने वाली यात्राएं आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होंगी. जो लोग विदेश जाने का सपना देख रहे हैं, उन्हें इस अवधि में कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. पैसों की आवक लगातार बनी रहेगी, जिससे आप न सिर्फ खर्च पूरे कर पाएंगे बल्कि भविष्य के लिए अच्छी खासी बचत करने में भी कामयाब रहेंगे.

 

(डिस्क्लेमर (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी पूरी तरह से ज्योतिषीय गणनाओं, सामान्य मान्यताओं और धार्मिक ग्रंथों पर आधारित है. इसे केवल सूचना के उद्देश्य से साझा किया गया है. हर व्यक्ति के जीवन में ग्रहों का प्रभाव उसकी कुंडली के भावों और दशाओं के आधार पर अलग-अलग हो सकता है. Newstak इसे पूरी तरह सत्य और सटीक होने का दावा नहीं करता है. किसी भी उपाय को अपनाने या अंतिम निर्णय लेने से पहले कृपया संबंधित विषय के योग्य ज्योतिषाचार्य या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.)

यह भी पढ़ें...