ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव: 2 सितंबर तक संभलकर रहें ये 5 राशियां, आर्द्रा नक्षत्र में मंगल का प्रवेश ला सकता है उथल-पुथल

न्यूज तक डेस्क

• 10:05 AM • 25 Aug 2026

आर्द्रा नक्षत्र में मंगल के प्रवेश से 2 सितंबर तक कुछ राशियों को मानसिक तनाव, अचानक खर्चों और हादसों का सामना करना पड़ सकता है. इस दौरान जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें और अशुभ प्रभावों से राहत पाने के लिए हनुमान जी की पूजा व दान करें.

Google CTA
1.

1/9

|

ज्योतिष की दुनिया में मंगल और राहु के कॉम्बिनेशन को हमेशा से काफी संवेदनशील और उग्र माना गया है. साहस, ऊर्जा और गुस्से के प्रतीक मंगल ग्रह अब छाया ग्रह राहु के आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं. आर्द्रा नक्षत्र को बदलाव, मानसिक उधेड़बुन और तीखी हलचल का प्रतीक माना जाता है. ऐसे में जब आग जैसे स्वभाव वाले मंगल राहु के प्रभाव वाले नक्षत्र में आते हैं, तो इंसान के सोचने-समझने की क्षमता पर असर पड़ता है और उतावलेपन में लिए फैसले भारी पड़ सकते हैं.

2.

2/9

|

मंगल 2 सितंबर तक इसी आर्द्रा नक्षत्र में टिके रहेंगे. ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, यह समय कुछ राशियों के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है. आर्थिक नुकसान, सेहत की चिंता और करियर में उतार-चढ़ाव जैसे संकेत मिल रहे हैं. आइए जानते हैं कि इस दौरान किन राशियों को कदम फूंक-फूंककर रखने की जरूरत है.
 

3.

3/9

|

मेष राशि (Aries)- मेष राशि का मालिकाना हक मंगल के पास ही है. राहु के नक्षत्र में मंगल की मौजूदगी आपके स्वभाव में अचानक गुस्सा और जल्दबाजी बढ़ा सकती है. ऑफिस या वर्कप्लेस पर सहकर्मियों के साथ बहसबाजी से दूर रहना ही समझदारी है. गाड़ी चलाते समय पूरा ध्यान सड़क पर रखें, क्योंकि छोटी सी लापरवाही चोट या दुर्घटना की वजह बन सकती है. पैसों से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला इमोशनल होकर या बिना सोचे-समझे न लें.

4.

4/9

|

वृषभ राशि (Taurus)- वृषभ राशि वालों के लिए यह बदलाव बोलचाल और जेब पर सीधा असर डाल सकता है. इस दौरान अपनी कड़वी बोली और गुस्से पर काबू पाना बेहद जरूरी है, वरना बने-बनाए काम भी हाथ से निकल जाएंगे और रिश्तों में खटास आ सकती है. अचानक आने वाले बिन बुलाए खर्चे आपका बजट हिला सकते हैं. 2 सितंबर तक किसी को भी पैसा उधार देने की गलती न करें, वापसी की गुंजाइश कम है.

5.

5/9

|

सिंह राशि (Leo)- सिंह राशि के जातकों को इस समय दिमागी तनाव और काम में बेवजह की रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है. दफ्तर में होने वाली गुटबाजी या ऑफिस पॉलिटिक्स से दूरी बनाए रखें और सिर्फ अपने काम से काम रखें. सेहत के मामले में लापरवाही भारी पड़ सकती है, खासकर ब्लड प्रेशर, ब्लड इंफेक्शन या अचानक तबीयत बिगड़ने जैसी परेशानियां उभर सकती हैं.

6.

6/9

|

वृश्चिक राशि (Scorpio)- वृश्चिक राशि के स्वामी भी मंगल ही हैं. इस दौरान आपको पीठ पीछे वार करने वाले गुप्त विरोधियों और साजिशों से सतर्क रहना होगा. किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा करने से बचें. कोर्ट-कचहरी या कागजी काम करते वक्त दस्तावेजों को अच्छे से जांच लें. शेयर बाजार, लॉटरी या जोखिम भरे निवेश से फिलहाल दूरी बनाकर रखना ही आपके हक में रहेगा, अन्यथा धन हानि हो सकती है.

7.

7/9

|

मकर राशि (Capricorn)- मकर राशि वालों को परिवार और पैसों के लेन-देन के मामलों में बहुत ही धैर्य से काम लेना होगा. जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर के साथ छोटी-छोटी बातों पर तकरार बढ़ सकती है. अचानक कोई बड़ा और अनचाहा खर्च सिर पर आ सकता है, जिससे वित्तीय संतुलन बिगड़ने या उधार लेने तक की नौबत आ सकती है.
 

8.

8/9

|

अशुभ असर से बचने के आसान उपाय- अगर आपकी राशि पर इस गोचर का नकारात्मक असर पड़ रहा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. ज्योतिष में इसके कुछ बेहद सरल समाधान बताए गए हैं. नियमित रूप से हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करना सबसे असरदार माना जाता है. इसके अलावा, मंगलवार को किसी जरूरतमंद को लाल मसूर, गुड़ या तांबे के बर्तन का दान करें. कोशिश करें कि 2 सितंबर तक कोई भी बड़ा या नया काम टाल दें, और मजबूरी में फैसला लेना पड़े तो किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें.

9.

9/9

|

(डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है. इसकी सत्यता या सटीकता की हम पुष्टि नहीं करते हैं.)

यह भी पढ़ें...