Diwali Yearly Horoscope 2026: अगली दिवाली तक कैसा रहेगा आपका आर्थिक भविष्यफल? जानिए मेष से मीन तक

शैलेंद्र पांडेय

• 03:48 PM • 09 Nov 2026

Diwali Yearly Horoscope 2026-27: इस दिवाली से अगली दिवाली तक मेष से मीन राशि तक के जातकों के लिए आर्थिक स्थिति कैसी रहने वाली है? जानिए करियर, धन, संपत्ति के साथ ज्योतिषीय उपाय भी.

Google CTA
1

1/14

|

इस दिवाली लोगों ने घरों की साफ-सफाई की. उसे दुल्हन की तरह सजाया और मां लक्ष्मी के साथ भगवान गणेश की पूजा कर धन-धान्य से परिपूर्ण होने की मंगलकामना की. अब सभी के मन में आर्थिक स्थिति और बेहतर होने की उम्मीदों के साथ सवाल भी है कि अगले दिवाली तक सब कैसा रहने वाला है. जाने-माने ज्योतिषाचार्य पंडित शैलेंद्र पांडे ने इस दिवाली से लेकर अगले दिवाली तक अलग-अलग राशि के जातकों का आर्थिक भविष्यफल बताया है. 
 

2

2/14

|

शैलेंद्र पांडेय के अनुसार इस एक साल के दौरान राहु-केतु और शनि जैसे बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा. इसका सीधा असर देश-दुनिया की अर्थव्यवस्था और आम जनता के करियर और फाइनेंस पर भी पड़ेगा. आने वाले साल में बाजार में उतार-चढ़ाव, महंगाई और निवेश के मोर्चे पर सावधानी बरतने की जरूरत होगी. 
 

3

3/14

|

मेष राशि: मेष राशि के जातकों के लिए करियर के लिहाज से यह समय नई संभावनाएं लेकर आ सकता है. नौकरी या कार्यक्षेत्र में बड़े बदलाव के साथ सफलता मिलने के योग हैं. हालांकि, स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों के कारण खर्च बढ़ सकता है. ऐसे में सेहत का ध्यान रखें. उपाय के तौर पर शनिदेव की उपासना करना लाभकारी रहेगा.
 

4

4/14

|

वृषभ राशि: वृषभ राशि वालों के लिए स्थान परिवर्तन और संपत्ति से लाभ के योग बन रहे हैं. शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में खर्च बढ़ सकता है, इसलिए आर्थिक फैसले सोच-समझकर लें और अनावश्यक कर्ज लेने से बचें. भगवान शिव की उपासना करना आपके लिए शुभ रहेगा.
 

5

5/14

|

मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो सकता है. रोजगार के नए और अच्छे अवसर मिलने के योग हैं. आप नई संपत्ति या वाहन खरीदने की योजना भी बना सकते हैं. हालांकि, इस दौरान फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. सूर्य देव की उपासना करना शुभ फलदायी रहेगा.
 

6

6/14

|

कर्क राशि: कर्क राशि वालों के लिए समय मिला-जुला रह सकता है. हालांकि, मेहनत और लगातार प्रयास से संपत्ति से जुड़ा लाभ मिलने की संभावना है. इस दौरान शेयर बाजार और सट्टेबाजी जैसे जोखिम भरे निवेश से दूरी बनाए रखना बेहतर होगा. नियमित रूप से भगवान शिव को जल अर्पित करें.
 

7

7/14

|

सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों के लिए आर्थिक स्थिति अच्छी रह सकती है. आय के जरिए मजबूत होंगे और आप अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से पूरा कर पाएंगे. प्रॉपर्टी खरीदने या किसी दूसरी जगह पर स्थानांतरित होने के भी योग बन रहे हैं. बृहस्पति देव के मंत्रों का जप करना आपके लिए लाभकारी रहेगा.
 

8

8/14

|

कन्या राशि: कन्या राशि वालों को करियर और आर्थिक मामलों में कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. संपत्ति, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े खर्च बढ़ने की आशंका है. ऐसे में अपने बजट का ध्यान रखें और जरूरी खर्चों को प्राथमिकता दें. शनि मंत्र का जप करना आपके लिए हितकर रहेगा.
 

9

9/14

|

तुला राशि: तुला राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति स्थिर और संतोषजनक बनी रह सकती है. कर्ज के बोझ से राहत मिलने के संकेत हैं. परिवार में किसी शुभ कार्य का आयोजन भी हो सकता है. इस दौरान भगवान सूर्य की उपासना करना आपके लिए शुभ रहेगा.
 

10

10/14

|

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वालों के लिए नए काम की शुरुआत फायदेमंद साबित हो सकती है. लंबे समय से अटका हुआ धन भी वापस मिलने की संभावना है. हालांकि, साझेदारी में निवेश करते समय विशेष सावधानी बरतें और सभी पहलुओं को अच्छी तरह समझ लें. बृहस्पति मंत्र का जप करना लाभकारी रहेगा.
 

11

11/14

|

धनु राशि: धनु राशि के जातकों को लंबे समय से चल रही परेशानियों से राहत मिल सकती है. नौकरी में इंक्रीमेंट और कारोबार में लाभ के योग हैं. इसके अलावा नई प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने की योजना भी पूरी हो सकती है. नियमित रूप से सूर्य देव को जल अर्पित करना शुभ रहेगा.
 

12

12/14

|

मकर राशि: मकर राशि वालों के लिए करियर और आर्थिक मामलों में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं. हालांकि, शुरुआती छह महीने बीतने के बाद परिस्थितियों में सुधार आने के संकेत हैं. इस दौरान घर या संपत्ति के नवीनीकरण पर खर्च करना पड़ सकता है. शनि मंत्र का जप करना आपके लिए लाभकारी रहेगा.
 

13

13/14

|

कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों को बीते दिनों की परेशानियों से राहत मिल सकती है. धन और संपत्ति से जुड़े मामलों में समय अनुकूल रहने के संकेत हैं. नई गाड़ी या प्रॉपर्टी खरीदने की इच्छा भी पूरी हो सकती है. बृहस्पति मंत्र का जप करना शुभ फल दे सकता है.
 

14

14/14

|

मीन राशि: मीन राशि वालों के लिए करियर और आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है. स्वास्थ्य और संतान से जुड़े मामलों पर खर्च बढ़ने से आर्थिक दबाव या कर्ज लेने की नौबत आ सकती है. हालांकि, इस दौरान परिवार का पूरा सहयोग मिलने के संकेत हैं. शनिदेव की उपासना करना आपके लिए शुभ रहेगा.
 

यह भी पढ़ें...