एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद आयुष्मान खुराना को धमकी भरा ऑडियो क्लिप !

दीपेश त्रिपाठी

04 Nov 2026 (अपडेटेड: Nov 4 2026 3:33 PM)

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना को लॉरेंस गैंग के नाम से कथित रूप से धमकी भरा ऑडियो क्लिप मिला है, जिसमें करोड़ों रुपए की रंगदारी मांगी गई है. पुलिस ऑडियो की जांच और आरोपियों की तलाश में जुटी है.

Google CTA
तस्वीर: आयुष्मान खुराना के इंस्ट से.

1/6

|

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद अब एक्टर आयुष्मान खुराना को धमकी भरा संदेश मिलने की खबर सामने आई है. 

Ayushmann Khurrana threat

2/6

|

बताया जा रहा है कि अभिनेता की रेकी भी हुई है. सूत्रों के मुताबिक आयुष्मान खुराना को एक धमकी भरा ऑडियो क्लिप आया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. 

Ayushmann Khurrana audio clip

3/6

|

सूत्रों के मुताबिक ऑडियो में शख्स ने खुद को लॉरेंस गैंग से जुड़े होने का दावा किया है और उसने करोड़ो रुपए की मांग की है. 

Lawrence Gang threat Bollywood

4/6

|

पुलिस के मुताबिक ऑडियो भेजने वाले ने जो अपनी पहचान बताई है उसका ऑडियो और पुलिस रिकॉर्ड में मौजूद उस नाम के आरोपी के ऑडियो से मैचिंग की जा रही है. 

Tusshar Kapoor threat message

5/6

|

कुछ दिनों पहले अभिनेता तुषार कपूर को भी धमकी भरा ऑडियो मैसेज आया था. मैसेज भेजने वाले ने खुद को हैरी बॉक्सर बताया था. 

Bollywood actor threat news

6/6

|

प्राथमिक जांच में ये ऑडियो फर्जी होने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस इन धमकी भरे मैसेज भेजने और लोगों में दहशत पैदा करने वाले गिरोह या इंडिविजुअल की पहचान लगाने में जुटी है.

यह भी पढ़ें...