26 सितंबर से इन 4 राशियों के अच्छे दिन? बुध-शुक्र बनाएंगे खास योग
न्यूज तक डेस्क
• 10:23 AM • 20 Sep 2026
26 सितंबर 2026 को बुध तुला राशि में प्रवेश करेंगे, जहां शुक्र पहले से मौजूद हैं. बुध और शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण योग बनेगा. ज्योतिष के अनुसार इस योग का असर 4 राशियों के लिए खास माना जा रहा है.
ADVERTISEMENT


1/8
|
Lakshmi Narayan Yog 2026: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों की चाल और उनकी युति को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. ग्रहों के राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग तरह से पड़ने की बात कही जाती है. सितंबर के आखिरी दिनों में भी ऐसा ही एक खास संयोग बनने जा रहा है.


2/8
|
पंचांग के अनुसार, 26 सितंबर 2026 को बुध राशि परिवर्तन करके तुला राशि में प्रवेश करेंगे. इस राशि में शुक्र पहले से मौजूद रहेंगे. बुध और शुक्र की इसी युति से लक्ष्मी नारायण योग बनने की बात कही जा रही है.
ADVERTISEMENT


3/8
|
ज्योतिष में बुध को बुद्धि, वाणी, व्यापार और तर्क का कारक माना जाता है. वहीं शुक्र को सुख-सुविधा, प्रेम, सौंदर्य और भौतिक समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है. ऐसे में दोनों ग्रहों का एक साथ आना कुछ राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस योग के दौरान कुछ लोगों को आर्थिक परेशानियों से राहत मिल सकती है. नौकरी और कारोबार से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक बदलाव के संकेत मिल सकते हैं. आइए जानते हैं किन 4 राशियों के लिए यह समय खास बताया जा रहा है.


4/8
|
1. वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों के लिए बुध और शुक्र की युति आर्थिक मामलों में लाभकारी बताई जा रही है. लंबे समय से चली आ रही आर्थिक अड़चनें कम हो सकती हैं. नौकरी करने वालों को काम के लिए प्रशंसा मिल सकती है. नई जिम्मेदारी मिलने से करियर में आगे बढ़ने का मौका भी मिल सकता है.
ADVERTISEMENT


5/8
|
2. सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों के लिए यह योग करियर और मान-सम्मान के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. कार्यक्षेत्र में आपकी बात और सलाह को महत्व मिल सकता है. नौकरी बदलने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए समय अनुकूल बताया गया है. नए प्रोजेक्ट की शुरुआत के लिए भी यह अवधि शुभ मानी जा रही है.


6/8
|
3. कन्या राशि: कन्या राशि वालों के लिए लक्ष्मी नारायण योग धन और वाणी से जुड़े मामलों में लाभ दे सकता है. आपकी बातचीत करने की क्षमता इस दौरान काफी काम आ सकती है. बिजनेस मीटिंग, इंटरव्यू या किसी महत्वपूर्ण डील में आपकी समझदारी फायदा पहुंचा सकती है. सही तरीके से अपनी बात रखने पर सफलता के योग बन सकते हैं.
ADVERTISEMENT


7/8
|
4. मकर राशि: मकर राशि के जातकों के लिए यह योग तरक्की के नए रास्ते खोल सकता है. नौकरी में प्रमोशन या मनचाही जगह ट्रांसफर के योग बनने की बात कही जा रही है. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भी समय सकारात्मक रह सकता है. किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे लोगों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है.


8/8
|
मां लक्ष्मी की पूजा से मिलेगा लाभ?
ज्योतिषीय सलाह के अनुसार, लक्ष्मी नारायण योग के शुभ प्रभाव को बढ़ाने के लिए शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने की सलाह दी जाती है. मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त हो सकती है.
(नोट: ज्योतिष में बताए गए ये परिणाम मान्यताओं पर आधारित हैं. इन्हें निश्चित भविष्यवाणी नहीं माना जाना चाहिए.)
ADVERTISEMENT











