Mars Transit in Leo 2026: सिंह राशि में मंगल का गोचर, 4 राशियों की चमकेगी किस्मत जबकि 3 राशियों को संभलना होगा

शैलेंद्र पांडेय

13 Nov 2026 (अपडेटेड: Nov 13 2026 8:45 PM)

मंगल ने सिंह राशि में प्रवेश कर लिया है. प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य शैलेंद्र पांडे से जानिए सिंह राशि में मंगल गोचर का देश-दुनिया पर असर, 12 राशियों का राशिफल और नकारात्मक प्रभावों से बचने के अचूक ज्योतिषीय उपाय.

Google CTA
Mangal Gochar Singh Rashi

1/7

|

वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के सेनापति कहे जाने वाले मंगल देव ने अपनी राशि बदल ली है. मंगल ग्रह कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश कर चुके हैं. मंगल का यह राशि परिवर्तन आने वाले कुछ महीनों तक यानी 9 मार्च तक इसी राशि में रहेगा, क्योंकि वक्री गति के कारण वे लंबे समय तक सिंह राशि में ही संचरण करेंगे.  

Mars Transit in Leo 2026

2/7

|

ज्योतिषीय आंकलन के अनुसार, मंगल के इस गोचर का देश-दुनिया और सभी 12 राशियों के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ेगा. वर्तमान में सिंह राशि में मंगल के साथ-साथ केतु और बृहस्पति की भी स्थिति बन रही है. साथ ही मंगल की दृष्टि शनि ग्रह पर भी पड़ रही है. ज्योतिषीय एंगल से मंगल और केतु का यह मेल तथा मंगल-शनि का संबंध दुनिया भर में अशांति, तनाव और वैचारिक मतभेदों को जन्म दे सकता है. 

Shailendra Pandey

3/7

|

वैश्विक स्तर पर भयंकर दुर्घटनाओं, आतंकवादी घटनाओं या विस्फोट जैसी अप्रिय स्थितियों से इंकार नहीं किया जा सकता. भारत के आंतरिक राजनीतिक परिदृश्य में भी उथल-पुथल, विवाद और आंतरिक अशांति बढ़ने की संभावना बन सकती है. केंद्र सरकार या बड़े राजनीतिक स्तर पर बड़े फेरबदल या कुछ पदों में बदलाव देखने को मिल सकते हैं. 

zodiac

4/7

|

शुभ परिणाम देने वाली राशियां (मिथुन, तुला, वृश्चिक और मीन)

इन चार राशियों के लिए मंगल का सिंह राशि में जाना कुल मिलाकर बेहद शुभ रहने वाला है. रुके हुए और अटके हुए कार्य पूरे होंगे. करियर में विशेष सफलता और उन्नति के योग बनेंगे. जीवन में आर्थिक मजबूती और सकारात्मक बदलाव आएंगे. 

Mangal Gochar Singh Rashi

5/7

|

मध्यम परिणाम देने वाली राशियां (मेष, कर्क, सिंह, धनु और कुंभ)
इन राशियों के जातकों के लिए गोचर मिला-जुला असर दिखाएगा. इन्हें अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है. करियर में उतार-चढ़ाव और वैवाहिक जीवन या पारिवारिक मामलों में कुछ छोटी-मोटी अड़चनें आ सकती हैं. 

Mars Effects on 12 Zodiac Signs

6/7

|

सबसे अधिक नकारात्मक प्रभाव वाली राशियां (वृषभ, कन्या और मकर)

वृषभ, कन्या और मकर राशि के जातकों के लिए यह गोचर सबसे ज्यादा प्रतिकूल और चुनौतीपूर्ण माना गया है. इन्हें अपने करियर और कामकाज में बहुत सावधानी बरतनी होगी.  चोट-चपेट, दुर्घटना, शल्य चिकित्सा (सर्जरी) या किसी कानूनी मुकदमेबाजी से बचने के लिए सतर्क रहें. गर्भवती महिलाओं को इस दौरान विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है.

Mangal Gochar Upay

7/7

|

उपाय

यदि आपकी राशि के लिए यह गोचर अनुकूल नहीं है, तो नियमित रूप से सुबह सूर्य देव को जल अर्पित करें, सुबह-शाम 'संकट मोचन हनुमानष्टक' का पाठ करें और गाय को गुड़ खिलाएं या गुड़ का दान करें. लाल रंग की वस्तुओं के प्रयोग से इस दौरा न थोड़ा परहेज करें.

डिस्क्लेमर (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी, ज्योतिषीय गणनाएं और उपाय प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य शैलेंद्र पांडे के आंकलन पर आधारित हैं. हम इनकी सत्यता या सटीकता का दावा नहीं करते हैं. इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें. 

यह भी पढ़ें...