शनि गोचर 2026: सितंबर में 3 राशियों पर रहेगी शनि देव की तीखी नजर, जानें आपकी राशि पर क्या होगा असर
न्यूज तक डेस्क
• 03:38 PM • 07 Sep 2026
सितंबर में शनि देव की सूर्य और बुध ग्रह पर दृष्टि के कारण मिथुन, सिंह और कन्या राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र और जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में धैर्य, कड़ी मेहनत और शनिवार के विशेष ज्योतिषीय उपायों को अपनाकर शनि देव के अशुभ प्रभाव से बचा जा सकता है.
ADVERTISEMENT


1/10
|
सितंबर में शनि देव की सूर्य और बुध ग्रह पर दृष्टि के कारण मिथुन, सिंह और कन्या राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र और जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में धैर्य, कड़ी मेहनत और शनिवार के विशेष ज्योतिषीय उपायों को अपनाकर शनि देव के अशुभ प्रभाव से बचा जा सकता है.


2/10
|
सितंबर का महीना ग्रहों के फेरबदल और नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से बेहद खास माना जा रहा है. इस महीने कर्मों का हिसाब-किताब रखने वाले और न्यायप्रिय ग्रह शनि देव तीन खास राशियों- मिथुन, सिंह और कन्या के जातकों की कड़ी परीक्षा लेने के मूड में हैं. यह समय इन राशियों के लोगों के धैर्य, फैसले लेने की समझ और काम करने की क्षमता का कड़ा इम्तिहान ले सकता है.
ADVERTISEMENT


3/10
|
ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से देखें तो सितंबर में शनि देव की सीधी नजर सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव पर रहने वाली है. इसके साथ ही, मिथुन और कन्या राशि के स्वामी ग्रह बुध पर भी शनि की दृष्टि पड़ेगी. ग्रहों के इस कड़े तालमेल की वजह से इन तीनों राशियों की जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव और बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं.


4/10
|
शनि देव इंसान को उसके कर्मों के हिसाब से ही फल देते हैं. ऐसे में अगर आप ईमानदारी, लगन और मेहनत से अपना काम करेंगे, तो आपको बेहतरीन नतीजे मिलेंगे. लेकिन अगर आप सब कुछ किस्मत के भरोसे छोड़कर आलस्य में बैठे रहे, तो बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है. आइए जानते हैं कि इस पूरे महीने इन तीनों राशियों का हाल कैसा रहेगा.
ADVERTISEMENT


5/10
|
मिथुन राशि: बुध ग्रह पर शनि की सीधी दृष्टि पड़ने के कारण मिथुन राशि के जातकों को इस महीने थोड़ी उलझन और दिमागी तनाव महसूस हो सकता है. ऑफिस या वर्कप्लेस में सहयोगियों और सीनियर अफसरों से बात करते समय अपने गुस्से पर काबू रखें. जल्दबाजी या भावुक होकर लिया गया कोई भी बिजनेस का फैसला आपको भारी पड़ सकता है. अपनी काबिलियत पर भरोसा रखें और काम में शॉर्टकट तलाशने से बचें. जितनी खुद मेहनत करेंगे, नतीजे उतने ही शानदार मिलेंगे.


6/10
|
सिंह राशि: सूर्य देव और शनि देव के बीच ज्योतिष में छत्तीसा का आंकड़ा यानी पुरानी शत्रुता मानी जाती है. चूंकि सूर्य सिंह राशि के स्वामी हैं, इसलिए यह महीना आपके धैर्य की सच्ची परीक्षा लेगा. दफ्तर में काम की जिम्मेदारी और बोझ अचानक बढ़ सकता है, जिससे बॉस के साथ तालमेल बनाने में पसीने छूट सकते हैं. अपनी साख और मान-सम्मान को लेकर थोड़ा सतर्क रहें. इस दौरान अहंकार से बिल्कुल दूर रहें और किस्मत के भरोसे कोई बड़ा रिस्क न लें.
ADVERTISEMENT


7/10
|
कन्या राशि: बुध ग्रह पर शनि का असर होने की वजह से कन्या राशि वालों के बनते काम अटक सकते हैं या उनमें थोड़ी देरी हो सकती है. पैसों के लेनदेन में फूंक-फूंक कर कदम बढ़ाएं और बेवजह के खर्चों पर लगाम लगाएं. सेहत को लेकर भी बिल्कुल लापरवाही न बरतें. सबसे जरूरी बात यह है कि आलस्य को अपने ऊपर हावी न होने दें. शनि देव आपकी निरंतरता की परीक्षा ले रहे हैं, इसलिए अपने लक्ष्य पर डटे रहें.


8/10
|
शनि के असर से बचने के अचूक उपाय- अगर आप शनि देव के बुरे प्रभाव से बचना चाहते हैं, तो शनिवार के दिन काले तिल, उड़द की दाल या सरसों के तेल का दान जरूर करें. यह उपाय शनि की ढैय्या या बुरी नजर के असर को काफी हद तक कम कर देता है.


9/10
|
इसके अलावा, हर शनिवार की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है. साथ ही, रोजाना या कम से कम हर मंगलवार और शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें. बजरंगबली की पूजा करने से शनि देव से जुड़े सारे कष्ट और परेशानियां झटपट दूर हो जाती हैं.


10/10
|
{Disclaimer: यह खबर ज्योतिष पर आधारित है. ज्योतिष पर आधारित मान्यताओं की न्यूज तक(newstak.in) पुष्टि नहीं करता है.}
ADVERTISEMENT











