मौका मिला तो अपनी शादी का सच बताउंगी... बिग बॉस 20 में एंट्री के साथ ही मैरी कॉम घर का बड़ा धमाका

न्यूज तक डेस्क

• 01:12 PM • 07 Sep 2026

बिग बॉस 20 के घर में एंट्री लेते ही मैरी कॉम ने अपनी निजी जिंदगी और तलाक के विवाद पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अगर मौका मिला तो वह पीठ पीछे की राजनीति का जवाब देते हुए दुनिया के सामने अपनी शादी का पूरा सच रखेंगी.

Google CTA
1.

1/7

|

बॉक्सिंग रिंग में विरोधियों को पछाड़ने वाली मैरी कॉम अब बिग बॉस 20 के घर में अपनी नई पारी शुरू करने जा रही हैं. शो में शामिल होने से पहले 'इंडिया टुडे' से खास बातचीत में उन्होंने बताया कि वो इस शो की लोकप्रियता से अच्छी तरह वाकिफ थीं. हालांकि खेल में व्यस्त रहने के कारण उन्हें कभी पूरा सीजन देखने का मौका नहीं मिला, लेकिन उन्होंने इसे थोड़ा-बहुत जरूर देखा है. अब वो खुद इस मनोरंजक सफर का अनुभव लेना चाहती हैं.
 

2.

2/7

|

मैरी कॉम का मानना है कि खेल से मिला अनुशासन उन्हें बिग बॉस के घर में टिके रहने में मदद करेगा. हालांकि, उन्होंने रिंग और इस शो के बीच का अंतर बताते हुए कहा कि रिंग में सामने से वार होता है, जबकि बिग बॉस में लोग पीठ पीछे चालें चलते हैं. उन्हें पीठ पीछे की जाने वाली राजनीति बिल्कुल पसंद नहीं है. खेल में हार-जीत का फैसला तुरंत हो जाता है, लेकिन असल जिंदगी में अक्सर अफवाहें और गलतफहमियां ही हावी रहती हैं.

3.

3/7

|

साल 2025 में पति ओनलर कॉम से अलग होने के बाद मैरी कॉम की निजी जिंदगी काफी चर्चा में रही. दोनों की तरफ से एक-दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगाए गए थे. मैरी का कहना है कि उन्होंने जो दर्द और मुश्किलें झेली हैं, वो सिर्फ वही जानती हैं. लोगों ने उन्हें गलत रोशनी में देखा, जिससे उन्हें काफी नुकसान पहुंचा. अब वो इस शो के जरिए दुनिया को अपना सच बताना चाहती हैं.
 

4.

4/7

|

मैरी कॉम ने साफ किया कि अगर शो में मौका मिला, तो वो अपनी कहानी देश के सामने जरूर रखेंगी. दुनिया ने उन्हें हमेशा एक महान खिलाड़ी के रूप में देखा और सम्मान दिया है, लेकिन वो चाहती हैं कि लोग उनके इस पहलू से आगे बढ़कर असली मैरी कॉम को जानें. वो एक खिलाड़ी होने के साथ-साथ एक मां और संवेदनशील इंसान भी हैं, जिसने जिंदगी में बहुत कुछ सहा है.

5.

5/7

|

शो के होस्ट सलमान खान के बारे में बात करते हुए मैरी ने उन्हें एक बेहतरीन इंसान और फिटनेस आइकॉन बताया. उन्होंने याद किया कि वो फिल्म 'बॉडीगार्ड' की शूटिंग के दौरान सलमान से मिल चुकी हैं. जब उनसे पूछा गया कि अगर सलमान उन पर गुस्सा होते हैं तो वो क्या करेंगी, तो उन्होंने हंसते हुए कहा कि अगर ऐसा हुआ तो वो सलमान को एक छोटे से बॉक्सिंग मैच का चैलेंज दे देंगी.

6.

6/7

|

मैरी कॉम के बच्चे उन्हें एक नए रूप में टीवी पर देखने के लिए बेहद उत्सुक हैं. मैरी ने बताया कि उनके बच्चों ने हमेशा उन्हें रिंग में जीतते और जश्न मनाते देखा है. हालांकि उन्हें बिग बॉस के खेल और इसके अंजाम का कोई अंदाजा नहीं है, फिर भी वे अपनी मां को टीवी पर एक नए अंदाज में देखकर बेहद खुश हैं.
 

7.

7/7

|

बातचीत के अंत में मैरी कॉम ने देश की जनता से सपोर्ट की अपील की. उन्होंने कहा कि उन्होंने देश के लिए 20 साल मेहनत की है और एक महिला व मां के तौर पर कई कुर्बानियां दी हैं. वो एक शांत, सीधी और जमीन से जुड़ी इंसान हैं. अब इस नई और कठिन चुनौती में कदम रखते हुए उन्हें उम्मीद है कि दर्शक उनके संघर्ष को समझेंगे और उन्हें अपना ढेर सारा प्यार और वोट देंगे.

यह भी पढ़ें...