आषाढ़ मास से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में आएगा बड़ा उछाल, जानें किसे क्या मिलेगा?

आषाढ़ महीने में बड़े ग्रहों के राशि परिवर्तन से मेष, मिथुन, सिंह, तुला और धनु राशि वालों की किस्मत बदलने वाली है. इन 5 राशियों के जातकों को इस महीने करियर में बड़ी तरक्की, व्यापार में भारी मुनाफा और आकस्मिक धन लाभ का पूरा योग है.

इन्हें होगा फायदा
इन्हें होगा फायदा

न्यूज तक डेस्क

follow google news

हिंदू कैलेंडर के अनुसार आषाढ़ का महीना शुरू हो चुका है और ज्योतिषीय नजरिए से यह महीना बेहद खास होने वाला है. इस बार आषाढ़ में ग्रहों के राजा, मंत्री और न्याय के देवता अपनी चाल बदलने जा रहे हैं. गुरु और शनि देव जैसे बड़े ग्रहों की बदलती चाल और इस महीने से शुरू हो रहा चातुर्मास कई राशियों के जीवन में बड़ा यू-टर्न लेकर आने वाला है. ज्योतिषियों की मानें तो इस महीने कई ऐसे शुभ संयोग बन रहे हैं, जो कुछ खास राशियों के बंद किस्मत के ताले खोल देंगे. इन लोगों को न सिर्फ करियर में लंबी छलांग लगाने का मौका मिलेगा, बल्कि धन-दौलत के मामले में भी इनकी लॉटरी लगने वाली है. आइए जानते हैं कि इस आषाढ़ मास में किन 5 राशियों के सितारे बुलंदियों पर रहने वाले हैं:

Read more!

1. मेष राशि (Aries): मेष राशि के जातकों के लिए ये महीना किसी वरदान से कम नहीं है. आपके अंदर एक नया जोश और साहस देखने को मिलेगा. करियर के मामले में इस राशि वालों के ऑफिस में उनके काम को नई पहचान मिलेगी. बॉस आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं जिससे आपकी साख बढ़ेगी. इसके अलावा अगर आप बिजनेसमैन हैं तो इस महीने कोई बड़ी और मुनाफे वाली डील आपके हाथ लग सकती है. लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने के पूरे योग हैं. यात्राएं सुखद और फायदेमंद रहेंगी.

2. मिथुन राशि (Gemini): मिथुन राशि वालों के लिए आषाढ़ का महीना आर्थिक रूप से छप्परफाड़ कामयाबी लेकर आया है. ग्रहों की स्थिति पूरी तरह आपके फेवर में है. आपकी सेविंग्स में तेजी से बढ़ोतरी होगी. अगर आप कहीं पैसा इन्वेस्ट करने की सोच रहे हैं तो यह बिल्कुल सही समय है. भविष्य में इसका बंपर रिटर्न मिलेगा. इसके अलावा आपकी बातचीत का अंदाज लोगों का दिल जीत लेगा. कार्यस्थल पर सीनियर्स आपके मुरीद रहेंगे. घर में किसी मांगलिक कार्य की रूपरेखा बन सकती है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा.

3. सिंह राशि (Leo): सिंह राशि के लोगों के लिए ये महीना समाज और कार्यक्षेत्र में दबदबा बढ़ाने वाला साबित होगा. जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं उन्हें इस महीने कई बेहतरीन ऑफर मिल सकते हैं. सरकारी नौकरी या सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ा धन लाभ होने की उम्मीद है. ऑफिस में आपकी लीडरशिप क्वालिटी की तारीफ होगी. सेहत के लिहाज से भी यह महीना शानदार रहेगा आप खुद को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे.

4. तुला राशि (Libra): तुला राशि वालों के लिए आषाढ़ का महीना किस्मत के पहिये को घुमाने वाला है. इस महीने भाग्य आपके साथ साए की तरह रहेगा. जो काम महीनों से लटके हुए थे वे अब बिना किसी रुकावट के फटाफट पूरे हो जाएंगे. इसके अलावा इस राशि वालों के कमाई के नए रास्ते खुलेंगे. हालांकि लग्जरी चीजों पर खर्च बढ़ेगा लेकिन आपकी आर्थिक स्थिति पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा. जो लोग विदेश जाने या मल्टीनेशनल कंपनी (MNC) से जुड़ने का सपना देख रहे हैं, उनकी मुराद पूरी हो सकती है.

5. धनु राशि (Sagittarius): धनु राशि के जातकों के लिए यह महीना आत्मविश्वास को सातवें आसमान पर ले जाने वाला है.व्यापारियों के लिए ये समय चांदी काटने जैसा रहेगा, हर तरफ से मुनाफे के योग हैं. अगर कोई नया स्टार्टअप या काम शुरू करना चाहते हैं तो आंख बंद करके आगे बढ़ सकते हैं. इसके अलावा जीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे और उनका पूरा सपोर्ट आपको मिलेगा. मानसिक तनाव से बड़ी राहत मिलेगी और आपका मन पूजा-पाठ व धार्मिक कार्यों में खूब लगेगा.

ये भी पढ़ें: 2 जुलाई को बदल रही शनि की चाल, इन 4 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, रहें सतर्क

    follow google news