रोशनी और दीवाली के महापर्व की शुरुआत धनतेरस के पावन पर्व से हो जाती है. इस दिन सोने-चांदी, बर्तन और नए सामान की खरीदारी करने की बहुत पुरानी परंपरा है. ज्योतिषीय मान्यताओं के मुताबिक, यदि आप अपनी राशि के अनुसार वस्तुएं खरीदते हैं, तो सालभर सुख-समृद्धि और आरोग्य की प्राप्ति होती है.
ADVERTISEMENT
एस्ट्रो तक के खास कार्यक्रम में ज्योतिषविद पं. शैलेंद्र पांडेय के मुताबिक जानते हैं कि मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए इस धनतेरस क्या खरीदना सबसे फलदायी रहेगा और पूजा का सही समय क्या है.
राशि के अनुसार जानें क्या खरीदें?
मेष राशि (Aries)
सोने या पीतल की कोई वस्तु (जैसे पीतल की घंटी, दीपक या धूपबत्ती स्टैंड) खरीदना अत्यंत शुभ रहेगा. इससे सालभर संपन्नता और अच्छा स्वास्थ्य बना रहता है.
वृषभ राशि (Taurus)
वाहन, स्टील की अलमारी, लॉकर, तिजोरी या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट (मोबाइल, लैपटॉप, घड़ियां) खरीदना लाभकारी होगा. इससे जीवन का संघर्ष और उतार-चढ़ाव कम होता है.
मिथुन राशि (Gemini)
स्टील के बर्तन (कटोरी, चम्मच, गिलास) या इलेक्ट्रॉनिक्स वस्तुएं खरीदना आपके लिए बहुत शुभ रहेगा.
कर्क राशि (Cancer)
पीतल या सोने की कोई वस्तु (सोने का सिक्का या आभूषण, पीतल का दीपक/घंटी) खरीदें. इससे करियर और जीवन की बाधाएं शांत होती हैं.
सिंह राशि (Leo)
तांबे का एक पात्र, लोटा या गिलास खरीदना चाहिए. तांबे के प्रयोग से जीवन में सकारात्मकता और लाभ मिलता है.
कन्या राशि (Virgo)
चांदी का सिक्का, चांदी का छोटा टुकड़ा या सफेद धातु/एल्युमिनियम की वस्तुएं खरीदना उत्तम है, जिससे धन की आवक बनी रहती है.
तुला राशि (Libra)
औषधीय गुणों से भरपूर कांसे (Bronze) का बर्तन या कांसे का एक छल्ला खरीदें. दीपावली के बाद इसका प्रयोग शुरू करना शुभ फल देता है.
वृश्चिक राशि (Scorpio)
चांदी का सिक्का, चांदी का छोटा टुकड़ा या सफेद धातु का बर्तन खरीदना आपके लिए बेहतर रहेगा, इससे मुश्किलें कम होती हैं.
धनु राशि (Sagittarius)
तांबे का दीपक या तांबे का बर्तन (लोटा, गिलास, प्लेट) खरीदें. इससे तमाम रुकावटें और दिक्कतें दूर होती हैं.
मकर राशि (Capricorn)
कांसे (Bronze) की मूर्ति या कांसे का बर्तन (खासकर थाली) खरीदें और उसमें भोजन करना शुरू करें, जो स्वास्थ्य के लिए उत्तम है.
कुंभ राशि (Aquarius)
चांदी का कोई बर्तन (गिलास, कटोरी, चम्मच) या जल का पात्र खरीदें. इससे मानसिक और भावनात्मक समस्याएं दूर होती हैं.
मीन राशि (Pisces)
तांबे का जल पात्र, लोटा या गिलास खरीदना उत्तम होगा, जिससे स्वास्थ्य और जीवन की मुश्किलें दूर रहती हैं.
धनतेरस के जिए जरूरी बातें और नियम
सफाई का विशेष ध्यान
घर की सारी सफाई दोपहर के पहले ही पूरी कर लें. दोपहर बाद सफाई जारी रखना ठीक नहीं माना जाता.
किसकी पूजा करें?
केवल कुबेर देव ही नहीं, बल्कि उत्तम स्वास्थ्य और लंबी आयु के लिए भगवान धनवंतरी की उपासना भी जरूर करें.
लोहे की खरीदारी से बचें
सामान्य नियमों के अनुसार धनतेरस के दिन लोहा खरीदने से बचना चाहिए (यदि वाहन खरीद रहे हैं तो मंदिर में उसकी पूजा अवश्य करवा लें).
दान का महत्व
अपनी सामर्थ्य के अनुसार निर्धनों को अन्न, वस्त्र, बर्तन, मिठाई या धन का दान जरूर करें.
खरीदारी और पूजा का शुभ मुहूर्त
खरीदारी का समय
त्रयोदशी तिथि सुबह 10:30 बजे से शुरू हो रही है, इसलिए इसके बाद आप पूरे दिन कभी भी खरीदारी कर सकते हैं.
पूजा का सबसे उत्तम मुहूर्त
शाम 06:01 बजे से 07:57 बजे तक कुबेर देव और धनवंतरी भगवान की पूजा का सबसे श्रेष्ठ समय रहेगा.
Diwali 2026: दिवाली से पहले बनेगा त्रिग्रही योग, 4 राशियों की चमक सकती है किस्मत
ADVERTISEMENT


