अक्टूबर में खुलने जा रही है 4 राशियों की बंद किस्मत, जानें किन ग्रहों की चाल से बन रहे हैं ये 5 बड़े राजयोग

न्यूज तक डेस्क

28 Sep 2026 (अपडेटेड: Sep 28 2026 11:45 AM)

अक्टूबर 2026 में ग्रहों के फेरबदल से बनने वाले 5 बड़े राजयोगों के प्रभाव से इन राशि के जातकों को करियर में तरक्की और अचानक भारी धन-लाभ के योग बन रहे हैं.

October Shubh Yog 2026
October Shubh Yog 2026
Google CTA

October Shubh Yog 2026: आने वाला अक्टूबर महीना ज्योतिष के लिहाज से बेहद खास और उथल-पुथल से भरा रहने वाला है. ग्रहों के सेनापति मंगल, देवताओं के गुरु बृहस्पति, धन-वैभव के कारक शुक्र और ग्रहों के राजा सूर्य इस महीने अपनी चाल और राशि बदलने वाले हैं. ग्रहों के इस फेरबदल से अक्टूबर में एक-दो नहीं, बल्कि पूरे 5 दुर्लभ और शुभ राजयोगों का निर्माण हो रहा है.

Read more!

इन महायोगों के बनने से देश-दुनिया पर तो असर पड़ेगा ही, साथ ही 4 ऐसी राशियां हैं जिनकी किस्मत पूरी तरह से बदलने वाली है. आइए जानते हैं अक्टूबर में कब और कौन-कौन से बड़े योग बन रहे हैं और किन राशियों की लॉटरी लगने वाली है.

अक्टूबर 2026 में कब-कब बनेंगे ये दुर्लभ राजयोग?

1. त्रिग्रही शुभ योग (04 से 06 अक्टूबर)

महीने की शुरुआत में ही 4 अक्टूबर को जब चंद्रमा कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, तो वहां पहले से मौजूद गुरु और मंगल के साथ मिलकर एक शक्तिशाली 'त्रिग्रही योग' बनाएंगे. 6 अक्टूबर तक रहने वाला यह योग कई लोगों को अचानक आर्थिक लाभ देगा.

2. बुधादित्य राजयोग (17 अक्टूबर)

17 अक्टूबर को सूर्य देव कन्या राशि का सफर पूरा करके तुला राशि में आएंगे. तुला राशि में पहले से मौजूद बुध देव के साथ सूर्य की यह युति 'बुधादित्य राजयोग' का निर्माण करेगी, जो मान-सम्मान और बुद्धि में बढ़ोतरी लाता है.

3. लक्ष्मी नारायण और मालव्य राजयोग (20 अक्टूबर)

20 अक्टूबर का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि इस दिन दो बड़े राजयोग एक साथ बन रहे हैं:

लक्ष्मी नारायण राजयोग: अपनी स्वराशि तुला में शुक्र के आते ही बुध के साथ उनकी जोड़ी बनेगी, जिससे धन और समृद्धि देने वाला 'लक्ष्मी नारायण योग' बनेगा.

मालव्य राजयोग: शुक्र देव जब अपनी खुद की राशि तुला में केंद्र भाव को प्रभावित करेंगे, तो पंचमहापुरुष योगों में से एक 'मालव्य राजयोग' का निर्माण होगा. यह योग अपार सुख-सुविधाएं और लग्जरी लाइफ देता है.

4. गुरु का सिंह राशि में महागोचर (31 अक्टूबर)

महीने के आखिरी दिन यानी 31 अक्टूबर को ज्ञान, संतान और धन के कारक देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि से निकलकर अपने मित्र सूर्य की राशि सिंह में प्रवेश कर जाएंगे. गुरु का यह गोचर कई राशियों के जीवन में नए सूर्योदय जैसा साबित होगा.

किन 4 राशियों के शुरू होंगे 'अच्छे दिन'?

1. कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों के लिए अक्टूबर का महीना किसी वरदान से कम नहीं है. आपकी कार्यशैली में गजब का आत्मविश्वास देखने को मिलेगा. जो लोग नौकरी में बदलाव, प्रमोशन या मनचाही जगह ट्रांसफर की राह देख रहे थे, उनकी मुराद पूरी हो सकती है. आर्थिक तंगी से हमेशा के लिए निजात मिलेगी और कमाई के नए-नए रास्ते खुलेंगे.

2. सिंह राशि (Leo)

31 अक्टूबर को गुरु का आपकी ही राशि में आना आपके लिए 'गोल्डन पीरियड' की शुरुआत करेगा. आपके जो काम महीनों या सालों से अटके पड़े थे, वे अब तेजी से निपटना शुरू हो जाएंगे. अगर आप विदेश जाने का सपना देख रहे हैं या बिजनेस का विस्तार करना चाहते हैं, तो यह समय सबसे मुफीद है. शेयर बाजार या व्यापार से अचानक मोटा धन लाभ हो सकता है.

3. तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों के लिए यह महीना अब तक का सबसे शानदार दौर साबित हो सकता है. आपकी राशि में बन रहे मालव्य और लक्ष्मी नारायण राजयोग से समाज में आपका दबदबा और आकर्षण बढ़ेगा. नई गाड़ी, मकान या कोई कीमती सामान खरीदने के मजबूत आसार हैं. पार्टनरशिप में काम करने वाले व्यापारियों को उम्मीद से ज्यादा मुनाफा होगा.

4. वृश्चिक राशि (Scorpio)

अगर आपका पैसा कहीं फंसा हुआ था, तो अक्टूबर में वह आपको वापस मिल सकता है. पैसों के मामले में यह महीना आपके लिए सबसे ज्यादा लकी रहेगा. रियल एस्टेट, पुराने निवेश या शेयर बाजार से बंपर रिटर्न मिलने के योग हैं. ऑफिस या वर्कप्लेस पर आपकी लीडरशिप और काम की जमकर तारीफ होगी.

ये भी पढ़ें: दिवाली से पहले चमकने वाली है इन 3 राशियों की किस्मत! बुध और शुक्र मिलकर बना रहे हैं 'लक्ष्मी नारायण