New Delhi: ज्योतिष और खगोल शास्त्र दोनों के लिहाज से इस साल का सबसे बड़ा और पूर्ण सूर्य ग्रहण (Total Solar Eclipse) 12 अगस्त 2026 को लगने जा रहा है. कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में लगने वाला यह ग्रहण न केवल मौसम और राजनीति में उथल-पुथल मचा सकता है, बल्कि हर इंसान की जिंदगी और उसकी जेब पर भी गहरा असर डालने वाला है. क्या आने वाला ग्रहण दुनिया के लिए चुनौतियां लेकर आएगा या फिर नए अवसरों के द्वार खोलेगा? आइए ज्योतिर्विद शैलेंद्र पांडेय जी से जानते हैं कि देश-दुनिया पर ग्रहण का क्या होगा असर ?
ADVERTISEMENT
क्या भारत में सूतक काल मान्य होगा? क्या गर्भवती महिलाओं को कोई खास एहतियात बरतनी होगी? और आपकी राशि पर इसका क्या असर पड़ेगा? आ
सूर्य ग्रहण 2026: नोट कर लें सटीक समय
- यह ग्रहण 12 और 13 अगस्त की दरमियानी रात को लगेगा.
- भारतीय समयानुसार (IST): 12 अगस्त, रात 09:14 बजे से होगा शुरू.
- ग्रहण का मध्य समय: 12 अगस्त, रात 11:16 बजे.
- ग्रहण का समापन: 13 अगस्त, तड़के 01:27 बजे.
क्या भारत में लगेगा सूतक काल?
यह साल का पूर्ण सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार रात के वक्त लगेगा. उस समय भारत में सूर्य देव उदित नहीं होंगे, इसलिए यह ग्रहण भारत में दर्शनीय नहीं होगा.
राहत की बात
भारत में न दिखने के कारण सूतक काल के कोई नियम लागू नहीं होंगे. खान-पान, सोने या पूजा-पाठ पर कोई पाबंदी नहीं रहेगी. गर्भवती महिलाओं को भी किसी तरह डरने या चिंता करने की जरूरत नहीं है; वे सामान्य रूप से अपना दिनचर्या जारी रख सकती हैं.
देश-दुनिया पर बड़ा खतरा
प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य शैलेंद्र पांडे के अनुसार, यह ग्रहण जल तत्व की कर्क राशि में लग रहा है.
प्राकृतिक आपदाएं: दुनिया भर में भूकंप, तटीय इलाकों (जैसे तमिलनाडु, महाराष्ट्र, ओडिशा, बंगाल) में जल प्रलय और चक्रवात जैसी प्राकृतिक आपदाओं की आशंका है.
राजनीतिक घमासान: सूर्य सत्ता का कारक है. ऐसे में बड़े नेताओं के पद छिन सकते हैं या सरकार और जनता के बीच आंतरिक कलह बढ़ सकती है.
दुर्घटनाएं व तनाव: शनि-मंगल के केंद्र संबंध के कारण शेयर बाजार, अंतरराष्ट्रीय विवादों और अदालत के फैसलों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.
12 राशियों का लेखा-जोखा
ज्योतिष के अनुसार, अगले 15 दिनों से 1 महीने तक इस ग्रहण का असर सभी राशियों पर दिखेगा.
इन राशियों की चमकेगी किस्मत (शुभ असर)
वृषभ राशि: करियर और प्रॉपर्टी से जुड़े रुके काम बनेंगे, प्रमोशन या मनचाहा स्थान परिवर्तन मिल सकता है.
कन्या राशि: अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा, कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी.
तुला राशि: आकस्मिक धन लाभ के योग हैं, सेहत में सुधार होगा.
कुंभ राशि: मानसिक तनाव दूर होगा, नई नौकरी या करियर में बड़ी सफलता मिलेगी.
इन राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क (अशुभ असर)
मेष राशि: आर्थिक तंगी और पारिवारिक विवाद हो सकते हैं, वाहन बहुत सावधानी से चलाएं.
मिथुन राशि: स्वास्थ्य (पेट व कोलेस्ट्रॉल) बिगड़ने की आशंका, लंबी यात्रा से बचें.
कर्क राशि: करियर में संकट और वैवाहिक जीवन में तनाव आ सकता है.
सिंह राशि: रिश्तों में खटास और नौकरी में रिस्क लेने से बचें.
वृश्चिक राशि: सेहत (किडनी, पेट) और परिजनों से संबंधों का ध्यान रखें.
धनु राशि: दुर्घटना और अचानक नुकसान के योग हैं, जल्दबाजी में फैसले न लें.
मकर राशि: ऑफिस में ट्रांसफर या करियर में उठापटक संभव है.
मीन राशि: दुर्घटना के योग, स्वास्थ्य और यात्राओं में विशेष सावधानी रखें.
सूर्य ग्रहण के दुष्प्रभाव से बचने के महाउपाय
ग्रहण के दौरान: ॐ आदित्याय नमः मंत्र का जाप करें या हनुमान चालीसा / नारायण कवच का पाठ करें.
ग्रहण के बाद (13 अगस्त की सुबह): किसी जरूरतमंद को या गाय को गुड़, आटा या गेहूं का दान करें.
(Disclaimer):इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषाचार्यों के आंकलनों और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. हमारा उद्देश्य पाठकों तक केवल सूचना पहुंचाना है. इसमें दिए गए किसी भी दावे या उपाय की सत्यता और प्रभावशीलता की पुष्टि हमारा news Tak नहीं करता है.
सूर्य ग्रहण के दिन चमकेगी किस्मत, देवगुरु बृहस्पति का उदय लाएगा इन 4 राशियों के जीवन में बड़ा बदलाव
ADVERTISEMENT


