अनंत सिंह ने लगाया नीरज कुमार पर बड़ा आरोप, कहा मेरे घर मांगकर AK-47...

मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह ने जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार पर बड़ा हमला बोला है. अनंत सिंह ने आरोप लगाया कि नीरज कुमार ने उनके घर में एके-47 रखवाकर फंसाया था. उन्होंने नीरज कुमार को मंदिर में कसम खाने की चुनौती दी है.

NewsTak
Google CTA

बिहार की राजनीति में जुबानी जंग अक्सर तीखी होती है, लेकिन मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार के बीच जारी वार-पलटवार ने सियासी माहौल को और गरमा दिया है. अनंत सिंह ने नीरज कुमार पर सीधा और बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि उनके घर पर एके-47 (AK-47) राइफल रखवाकर उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया था. अनंत सिंह ने चुनौती देते हुए कहा कि अगर नीरज कुमार में सच्चाई है, तो वे उनके साथ बजरंगबली के मंदिर चलकर कसम खाएं.

Read more!

'मांगकर लाए और मेरे घर में रखवा दिया AK-47'

पत्रकारों से बात करते हुए अनंत सिंह ने आरोप लगाया कि एके-47 मामले में उन्हें फंसाने के पीछे नीरज कुमार का ही हाथ था. उन्होंने कहा, 'वही हमको फंसाया. मांगकर लाया और मेरे घर में रखवा दिया. अगर उसमें सच्चाई है, तो चलिए बजरंगबली के मंदिर में खड़ा होकर कसम खाए कि उसने यह सब नहीं किया है. अगर वह कसम खा ले, तो आज से हम उसके साथ हो जाएंगे.'

'मैं तो अनपढ़ हूं, लेकिन वो गधा से भी बदतर है'

नीरज कुमार द्वारा खुद को 'अनपढ़' कहे जाने के सवाल पर अनंत सिंह ने बेबाकी से जवाब दिया. उन्होंने कहा, 'वो सही तो कहा है, हम कहां कहते हैं कि हम पढ़े-लिखे हैं! हमको तो जमानत लिखना भी नहीं आता. लेकिन वो (नीरज कुमार) तो गदहे से भी बदतर है. मैंने कई चुनाव लड़े हैं, लेकिन कभी मेरी जमानत जब्त नहीं हुई, जबकि उसकी क्या हैसियत है, सब जानते हैं.'

ललन सिंह और आरपीसी सिंह का किया जिक्र

अनंत सिंह ने कहा कि वे अतीत में ललन सिंह का भी विरोध कर चुके हैं. उन्होंने दावा किया कि नीरज कुमार अपने स्वार्थ के लिए नेताओं के पैर पकड़ते हैं और फिर उन्हीं के खिलाफ बयानबाजी करते हैं. अनंत सिंह के मुताबिक, नीरज कुमार ने पहले आरसीपी सिंह को भी अपना गुरु बनाया था और बाद में उन्हीं के खिलाफ अनाप-शनाप बोलने लगे.

'पार्टी कोई भी हो, चुनाव में अपनों का ही करेंगे समर्थन'

आगामी राजनीतिक कदमों पर बात करते हुए अनंत सिंह ने स्पष्ट किया कि वे अपने प्रत्याशी का समर्थन जारी रखेंगे, चाहे वे निर्दलीय लड़ें या किसी भी पार्टी (जैसे जन सुराज) के टिकट पर खड़े हों. उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने और जीतने के लिए वे पूरी तरह तैयार हैं और किसी के दबाब में पीछे हटने वाले नहीं हैं.

मॉडल जैसे चेहरे वाली नेहा झा के शराब तस्करी मामले में कोर्ट में हुई सुनावाई, अब सामने आई ये बड़ी जानकारी!