मॉडल जैसे चेहरे वाली नेहा झा के शराब तस्करी मामले में कोर्ट में हुई सुनावाई, अब सामने आई ये बड़ी जानकारी!
Neha Jha Bail Hearing: मॉडल जैसे चेहरे वाली नेहा झा के शराब तस्करी मामले में 18 सितंबर को समस्तीपुर उत्पाद न्यायालय में जमानत याचिका पर सुनवाई हुई, लेकिन केस डायरी कोर्ट में पेश नहीं होने के कारण जमानत पर फैसला नहीं हो सका. अब मामले की अगली सुनवाई 24 सितंबर को होगी. जानिए नेहा झा केस में 18 सितंबर की कोर्ट सुनवाई में क्या हुआ और 24 सितंबर को क्या होगा.
ADVERTISEMENT

Neha Jha Bail Hearing Case Update
पिछले दिनों सोशल मीडिया पर ब्लैक टी-शर्ट वाली गर्ल नेहा झा की खूब चर्चा हुई. एकदम मॉडल जैसा चेहरा और गजब के कॉन्फिडेंस के साथ दिखने वाली नेहा झा की कहानी को जान हर कोई हैरान रह गया. जब से नेहा झा गिरफ्तार हुई है तब से नई चर्चा उठी है कि आखिर उसे जमानत यानी बेल कब मिलेगी? इसे लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के अफवाह भी फैलाए जा रहे हैं. लेकिन इसी बीच मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है कि नेहा झा के मामले में कोर्ट में बीते कल यानी 18 सितंबर को ही सुनवाई हुई है. आइए विस्तार से जानते हैं मामले की पूरी कहानी.
