शादी की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह ने बिहार तक से की खास बातचीत, बोले- सब कुछ हो गया

• 04:37 PM • 24 Nov 2026

Anant Singh Interview: मोकामा विधायक अनंत सिंह अपनी बेटी शिवांगी की शादी की तैयारियों का जायजा लेने आयोजन स्थल पहुंचे. बिहार तक से बातचीत में उन्होंने कहा कि सभी व्यवस्थाएं पूरी हो गई हैं. शादी में 5 से 10 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान है और मेहमानों के लिए 25 लाख से अधिक रसगुल्ले तैयार किए जा रहे हैं. जानिए शादी के भव्य आयोजन की पूरी तैयारी.

Anant Singh Interview
शादी के तैयारियों के बीच अनंत सिंह ने की खास बातचीत
Google CTA

बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह अपनी बेटी शिवांगी के विवाह समारोह को भव्य बनाने के लिए खुद मैदान में उतर आए हैं. शादी के मुख्य आयोजन से ठीक पहले अनंत सिंह ने विभिन्न आयोजन स्थलों का दौरा किया और विशेष रूप से उस विशाल परिसर में पहुंचे जहां लाखों लोगों के लिए भोज तैयार किया जा रहा है. अपने जाने-पहचाने अंदाज काली टोपी और काले चश्मे में पहुंचे अनंत सिंह ने खड़े होकर तैयारियों और व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया. इसी दौरान उन्होंने बिहार तक से बातचीत भी की, जहां उन्होंने व्यवस्थाओं को लेकर खुलकर बताया.

Read more!

बारिश से बिगड़े हालात सुधारे, अनंत सिंह ने कहा 'सब कुछ हो गया'

दरअसल अनंत सिंह बेटी की शादी को लेकर काफी उत्साहित है और हर चीज पर बारीकी से नजर बनाए हुए है. इसी बीच वो उस जगह पहुंचे जहां लाखों लोगों के लिए खाना बनाया जा रहा है. यहीं उनकी बातचीत बिहार तक से हुई, जहां उन्होंने तैयारियों पर बात करते हुए कहा कि सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह से दुरुस्त और बढ़िया चल रही हैं. जब पिछले दिनों हुई हल्की बारिश के कारण आयोजन स्थल पर जो स्थिति बिगड़ी थी, इसे लेकर पूछा गया तो उन्होंने साफ-साफ कहा कि, सब कुछ हो गया, सब हो जाएगा.

लाखों लोगों के भोज के लिए 25 लाख से अधिक रसगुल्ले और यूपी के हलवाई

शादी में आने वाले मेहमानों के स्वागत के लिए बड़े पैमाने पर खान-पान का इंतजाम किया गया है. स्थानीय समर्थकों और व्यवस्था में लगे लोगों ने बताया कि करीब 5 से 10 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान है. इस विशाल भोज के लिए तीन अलग-अलग पंडालों में रसगुल्ले तैयार किए जा रहे हैं और केवल रसगुल्लों की संख्या ही 25 लाख से अधिक बताई जा रही है. मिठाइयां और व्यंजन तैयार करने के लिए उत्तर प्रदेश (UP) से विशेष और नामी कारीगरों (हलवाइयों) को बुलाया गया है.

गांव में भारी उत्साह, मिनी जयपुर जैसा नजारा

शादी समारोह को लेकर पूरे मोकामा क्षेत्र और गांव में उत्सव का माहौल बना हुआ है. समर्थकों का कहना है कि सजावट और तैयारियों के चलते पूरा इलाका 'मिनी जयपुर' जैसा नजर आ रहा है. स्थानीय लोगों के अनुसार, पूरे मोकामा की जनता इस शादी को पारिवारिक उत्सव की तरह देख रही है और सभी मिलकर व्यवस्थाओं में सहयोग कर रहे हैं.

25 नवंबर को अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी से पहले किसानों का ऐलान, जाम करेंगे सड़क! पता चली बड़ी वजह