बारिश के बीच अनंत सिंह ने साफ की स्थिति, तय समय पर ही होगी घोड़ा रेस, विजेता को मिलेगी थार गाड़ी

• 10:45 AM • 23 Nov 2026

मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी में होने वाली घोड़ा रेस पर बारिश के असर को लेकर अनंत सिंह ने स्थिति स्पष्ट की है. उन्होंने कहा कि मैदान को जल्द दुरुस्त कर तय समय पर रेस आयोजित की जाएगी.

NewsTak
Google CTA

बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी की तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं. इस भव्य शादी समारोह के बीच सबसे अधिक चर्चा होने वाली घोड़ा रेस को लेकर इन दिनों लोगों में खासी उत्सुकता है, जिसके विजेता को प्रथम पुरस्कार के तौर पर थार गाड़ी दी जानी है. हालांकि, बीते दो दिनों से हो रही लगातार बारिश ने आयोजकों की चिंता थोड़ी बढ़ा दी है और रेस के लिए तैयार किए गए मैदान पर भी इसका असर पड़ा है, जिससे इसके आयोजन को लेकर तरह-तरह के सवाल उठने लगे थे.

Read more!

बारिश के असर पर अनंत सिंह ने तोड़ी चुप्पी

घोड़ा रेस के रद्द या स्थगित होने की अटकलों के बीच खुद विधायक अनंत सिंह ने सामने आकर स्थिति साफ कर दी है. उन्होंने स्पष्ट किया कि बारिश से थोड़ी परेशानी जरूर हुई है, लेकिन घोड़ा रेस का आयोजन अपने तय समय पर ही कराया जाएगा. अनंत सिंह के मुताबिक, उनके लोगों ने मैदान की मिट्टी हटाकर जमीनी हालात का जायजा लिया है और जांच में यह सामने आया है कि बारिश का असर केवल करीब दो इंच गहराई तक ही सीमित है. ऐसे में मैदान को दोबारा समतल और रेस के लायक तैयार करने में कोई बड़ी मुश्किल नहीं आएगी.

शुरू होगा मैदान दुरुस्त करने का काम

अनंत सिंह ने बताया कि बारिश से प्रभावित हुए मैदान को ठीक करने का काम शुरू कर दिया जाएगा. यदि अगले एक-दो दिनों तक बारिश नहीं होती है, तो घोड़ा रेस के आयोजन में किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी और जहां-जहां भी दिक्कतें आई हैं, उन्हें समय रहते दुरुस्त कर लिया जाएगा.

पंडाल निर्माण पर भी पड़ा असर, मौसम पर टिकी निगाहें

लगातार बारिश का प्रभाव केवल घोड़ा रेस के मैदान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि शादी के लिए बनाए जा रहे पंडाल के काम में भी थोड़ी रुकावट आई है. बावजूद इसके, अनंत सिंह का कहना है कि मौसम साफ होते ही तैयारियों को फिर से तेज गति से आगे बढ़ाया जाएगा और शादी के सभी कार्यक्रम तय योजना के अनुसार पूरे किए जाएंगे. फिलहाल सभी की निगाहें मौसम के रुख पर टिकी हैं, क्योंकि मौसम का साथ मिला तो शिवांगी की शादी में घोड़ा रेस का रोमांच भी दिखेगा और विजेता को थार गाड़ी जीतने का अवसर भी मिलेगा.

बगहा में बारात के दौरान आर्केस्ट्रा को लेकर बवाल, लाठी-डंडे चले, 12 घायल