'गोरे-गोरे मुखड़े पर काला-काला चश्मा', अनंत सिंह की समधन ने शादी से पहले ही ले ली चुटकी 

सौरव कुमार

• 04:42 PM • 16 Nov 2026

Anant Singh News: बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह अपनी छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी को लेकर चर्चा में हैं. इसी बीच उनकी होने वाली समधन आशा देवी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अनंत सिंह के काले चश्मे और मूंछों को लेकर मजेदार अंदाज में चुटकी ली.

Anant Singh Viral Video
Anant Singh Viral Video
Google CTA

मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए है. वजह कोई बयान या कानूनी कार्रवाई नहीं बल्कि उनकी छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी और उसके लिए हो रही खास तैयारियां है. शादी को लेकर अभी तक जहां अनंत सिंह मीडिया से बातचीत कर अलग-अलग जानकारियां दे रहे थे, वहीं इसी बीच अब उनकी समधन आशा देवी का एक वीडियो वायरल हो रहा है. आशा देवी ने अनंत सिंह के सिग्नेचर काला चश्मे पर ऐसा बयान दिया है, जो कि लगातार चर्चा में बना हुआ है. आइए विस्तार से जानते हैं पूरी बात.

Read more!

अनंत सिंह की समधन का बयान चर्चा में

दरअसल, शादी की तैयारियों के बीच अनंत सिंह की समधन आशा देवी ने एक निजी न्यूज चैनल से बातचीत की. इस दौरान जब पत्रकार ने उनसे सवाल किया कि, अनंत सिंह कैसे लगते है? काला चश्मा और काली मूंछ? इस पर आशा देवी खूब हंसने लगी और उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि, 'गोरे-गोरे मुखड़े पर काला-काला चश्मा.' हंसते हुए आशा देवी ने समधी अनंत सिंह की चुटकी ली है और यहीं खूब वायरल हो रहा है.

'लोग न डरेंगे, समधन काहे डरेगी जी'

इसी बातचीत के दौरान पत्रकार ने आशा देवी से पूछा कि अनंत सिंह बाहुबली है, दबंग है और उनकी मूंछे भी गजब की है. लोग उनसे डरते है...इस पर आशा देवी ने जवाब दिया कि, 'अरे लोग न डरेंगे, समधन काहे डरेजी जी उनसे. ऐसा गजब की बात करते है आपलोग. बाहुबली है तो लोग डरेंगे, समधी-समधन काहे डरेंगे उनसे.' यह कहते हुए आशा देवी एक बार फिर जोर से हंसने लगती है. उनके साथ-साथ बैकग्राउंड में और मौजूद लोगों के भी हंसने की आवाज आ रही है.

कब होगी समधी से मुलाकात?

आशा देवी से जब पूछा गया कि आप अपने समधी अनंत सिंह से मिले है और बातचीत हुआ है क्या? इस पर उन्होंने जवाब दिया कि, अभी कहां मुलाकात हुई है उनसे. अब तो 20 तारीख को मिलेंगे, तिलक के दिन मुलाकात होगी. आपको बता दें कि अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी की शादी 25 नवंबर को होने वाली है. 20 नवंबर को तिलक-फलदान का कार्यक्रम रखा गया है, जहां अनंत सिंह अपने दामाद ऋषिकेश कुमार को तिलक चढ़ाने के लिए उनके घर जाएंगे. शिवांगी के होने वाले पति ऋषिकेश कुमार अमेरिका में रहते है और जानकारी के मुताबिक शादी के बाद शिवांगी भी अमेरिका चली जाएगी.

बेटी शिवांगी की शादी के बीच चर्चा में आई अनंत सिंह की लव स्टोरी, जानिए नीलम देवी से कहां हुई थी उनकी पहली मुलाकात?