बेटी शिवांगी की शादी के बीच चर्चा में आई अनंत सिंह की लव स्टोरी, जानिए नीलम देवी से कहां हुई थी उनकी पहली मुलाकात?
Anant Singh Love Story: बेटी शिवांगी की शादी की तैयारियों के बीच अनंत सिंह की जिंदगी फिर चर्चा में है. एक इंटरव्यू में उन्होंने नीलम देवी से मुलाकात, प्यार और शादी का किस्सा सुनाया था. आखिर दोनों कहां मिले, शादी के लिए बिहार छोड़कर कोलकाता क्यों पहुंचे और इसके पीछे क्या वजह थी? जानिए उनकी अनसुनी प्रेम कहानी भी.
ADVERTISEMENT

Anant Singh Love Story: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर 2026 को ऋषिकेश कुमार के साथ होने वाली है. शादी को लेकर अनंत सिंह के पैतृक गांव नदवां में तैयारियां जोरों पर हैं. 20 नवंबर 2026 को शिवांगी का तिलक समारोह होगा. इस बीच बेटी की शादी के साथ ही अनंत सिंह की अपनी लव स्टोरी भी चर्चा में है. एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद बताया कि नीलम देवी से उनकी शादी कैसे हुई थी और दोनों की मुलाकात से लेकर शादी तक का सफर कैसा रहा. नीलम सिंह की लव स्टोरी क्या है, दोनों कहां मिले, कब मिले, कैसे मिले ये सब खुद अनंत सिंह ने बताया है.
कॉलेज में पहली मुलाकात और कोलकाता के काली मंदिर में शादी
जानकारी के मुताबिक, नीलम देवी का जन्म 11 फरवरी 1971 को पटना जिले के बाढ़ में हुआ था. अनंत सिंह और नीलम देवी की प्रेम कहानी भी काफी दिलचस्प है. दैनिक भास्कर को दिए एक इंटरव्यू में अनंत सिंह ने खुद बताया था कि उनकी मुलाकात नीलम देवी से कॉलेज में हुई थी. उनके मुताबिक, नीलम वहां परीक्षा देने आई थीं और वह उन्हें परीक्षा दिलाने ले गए थे. इसी दौरान अनंत सिंह को नीलम पसंद आ गईं और दोनों के बीच प्यार हो गया. हालांकि, नीलम देवी के चुनावी हलफनामे के मुताबिक, उन्होंने आठवीं कक्षा तक पढ़ाई की है. अनंत सिंह ने इंटरव्यू में बताया कि प्यार होने के कुछ समय बाद ही उन्होंने नीलम के साथ शादी करने का फैसला कर लिया. इसके बाद दोनों ने कोलकाता के काली मंदिर में शादी रचाई.
बिहार की जगह कोलकाता में शादी करने की वजह
इससे ज्यादा अनंत सिंह ने अपनी इस प्रेम कहानी के बारे में कुछ भी नहीं बताया, बस इतना कहा कि पहले मोहब्बत हुई, पहली बार में उन्हें परीक्षा दिलाने ले गया. वहीं मुलाकात हुई और हम दोनों को प्यार हो गया. सब कुछ तुरंत हुआ, कुछ दिन बाद शादी हो गई और उन्हें लेकर कोलकाता के काली मंदिर चला गया क्योंकि शादी अगर बिहार में होती तो आस-पास कोई देख लेता और सबको पता चल जाता. ये तमाम बातें अनंत सिंह ने दैनिक भास्कर को दिए एक इंटरव्यू में बताई हैं. लेकिन अनंत और नीलम की प्रेम कहानी के पीछे कई तरह की चर्चा होती रहती है.
बिहार की जगह कोलकाता में शादी करने की वजह
अनंत सिंह ने अपनी प्रेम कहानी के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया. हालांकि, उन्होंने यह जरूर बताया कि नीलम देवी से पहली मुलाकात के बाद दोनों के बीच प्यार हुआ और कुछ ही दिनों में शादी हो गई. उन्होंने बताया कि वह नीलम को लेकर कोलकाता के काली मंदिर चले गए और वहीं शादी कर ली. दैनिक भास्कर को दिए इंटरव्यू में इसकी वजह बताते हुए अनंत सिंह ने कहा कि अगर शादी बिहार में करते तो आसपास के लोग देख लेते और सबको इसकी जानकारी हो जाती.
संकट के दौर में नीलम देवी ने संभाला घर और सियासी मोर्चा
अनंत सिंह पर जब-जब संकट आया, नीलम देवी ने घर की दहलीज से बाहर कदम निकाला और अनंत सिंह की सियासत और घर दोनों को बखूबी संभाला. एक पत्नी होने के नाते चाहे पति के लिए प्रचार करना हो, जनता के बीच जाकर अनंत सिंह के लिए वोट मांगना हो या अनंत सिंह की गैर-मौजूदगी में घर संभालना हो, नीलम ने पूरा मोर्चा संभाला. नीलम देवी की सबसे बड़ी परीक्षा साल 2019 में हुई, जब लोकसभा का चुनाव हुआ. महागठबंधन ने ललन सिंह के खिलाफ अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को मुंगेर से चुनावी मैदान में उतारा. हालांकि पूरे समर्थन और ताकत के बाद भी नीलम देवी 2019 का चुनाव हार गई थीं.
उपचुनाव में जीत और सियासी पाला बदलने का सफर
फिर इस हार के बाद आया साल 2022, जब अनंत सिंह को एक मामले में 10 साल की सजा हुई थी. उनकी विधानसभा सदस्यता भी इस कारण चली गई. इससे मोकामा की यह सीट खाली हो गई थी. इसके बाद इस सीट पर उपचुनाव हुए तो अनंत सिंह ने जेल में रहते हुए अपनी पत्नी को अपना उत्तराधिकारी चुना. राजद के टिकट पर नीलम देवी ने मोकामा उपचुनाव लड़ा और बीजेपी की सोनम देवी को हराकर पहली बार विधायक बनकर सदन पहुंचीं. इसके बाद फरवरी 2024 में जब नीतीश कुमार ने सत्ता पलटी मारी और बिहार में फ्लोर टेस्ट हुआ, तब नीलम देवी ने राजद का साथ छोड़कर नीतीश कुमार (NDA) को समर्थन देने का फैसला किया.
जेल से रिहाई, 2025 की जीत और वर्तमान स्थिति
वहीं, अगस्त 2024 में पटना हाईकोर्ट से बरी होने के बाद अनंत सिंह जेल से बाहर आ गए. इसके बाद साल 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में अनंत सिंह खुद जेडीयू (JDU) के टिकट पर मोकामा से चुनावी मैदान में उतरे और जीत दर्ज कर एक बार फिर विधायक बने. हालांकि, हाल ही में हुए MLC चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप लगे थे. इसके बाद JDU ने एक्शन लेते हुए अनंत सिंह और नीलम देवी दोनों को ही 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है. इतना ही नहीं 2025 चुनाव के दौरान दुलारचंद यादव हत्याकांड के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने उनकी जमानत रद्द कर दी है. अब 4 दिसंबर 2026 तक उन्हें सरेंडर करना है.
यह भी पढ़ें: Anant Singh बेटी की शादी में दामाद को देंगे 3.5 करोड़ की Defender, छोटे बेटे के लिए भी मंगाई BMW
