अररिया में डबल मर्डर: सत्तू वाले ने सरेआम युवक का सिर काट दिया, मृतक के परिजनों ने पुलिस के सामने आरोपी को उतारा मौत के घाट

Araria double murder: अररिया के फारबिसगंज में दिल दहला देने वाली डबल मर्डर की घटना सामने आई है, जहां मामूली विवाद में युवक का सिर काट दिया गया. इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने आरोपी को पुलिस के सामने पीट-पीटकर मार डाला. घटना के बाद इलाके में भारी तनाव और पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया है.

Araria double murder case
Araria double murder case

अमरेंद्र कुमार सिंह

follow google news

बिहार के अररिया जिले में गुरुवार को दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. इसे घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. हालात तो इतने बिगड़ गए हैं कि पुलिस भी कानून व्यवस्था संभालने की जगह जान बचाती दिखी. डबल मर्डर के बाद इलाके में भारी तनाव का माहौल है. 

Read more!

अररिया के फारबिसगंज स्थित मार्केटिंग यार्ड में साइड लेने को लेकर एक वाहन चालक और ठेले वाले में विवाद हो गया. जोगबनी के अमोना का रहने वाला अली हुसैन अपनी गाड़ी के साथ उधर से गुजर रहा था. वहीं सड़क के किनारे सुल्तान पोखर निवासी रवि चौहान ने सत्तू का ठेला लगाया था. साइड लेने को लेकर दोनों में भारी विवाद हो गया. महज इस छोटी सी बात पर रवि और अली हुसैन के बीच हाथापाई हो गई. रवि अली हुसैन को पटककर उसके सीने पर सवार हो गया और धारदार हथियार से उसका गला काट दिया. गला काटने के बाद रवि ने धड़ वहीं छोड़ दिया और सिर को लेकर वहां मौजूद सैकड़ों लोगों के बीच में घुमाया. फिर आरोपी धड़ और सिर को वहीं रखकर वहां से चला गया. 

किसी ने चू तक नहीं कसा

ये दृश्य दिल दहला देने वाला था. वहां सैकड़ों लोग मौजूद थे पर किसी ने चू तक नहीं कसा. इधर मृतक के परिजनों को इस घटना की खबर लगी तो वे प्रतिशोध की आग में जलते हुए मौके पर पहुंचे. वहां मौजूद कुछ लोगों की मदद से वे आरोपी के पीछे दौड़े. आरोपी अपने घर के पीछे छुपा था. मृतक के परिजनों ने उसे पकड़ लिया और घटनास्थल से दूर ले जाकर लाठी-डंडे से उसे पीटकर हत्या कर दी. 

ये सब पुलिस के सामने हुआ

बताया जा रहा है कि मृतक के परिजनों ने सत्तू वाले को पुलिस के सामने ही मारा. माहौल इतना तनावपूर्ण था कि पुलिस खुद को बचाती हुई दिखी. पुलिस के सामने आरोपी सत्तू वाले की हत्या कर दी गई. पुलिस ने मौके से लाश ले जाने की बहुत कोशिश की, लेकिन आक्रोशित लोगों और पुलिस के बीच जमकर धक्का-मुक्की होती रही. फिलहाल इलाके में माहौल काफी गर्म है. घटनास्थल पर भीड़ अनियंत्रित है और बड़ी संख्या में पुलिस के आने की सूचना है. 


पटना में GPS बना शादीशुदा महिला के प्यार का दुश्मन, पति ने जब रंगे हाथ पकड़ा तो फिल्मी कहानी पता चली

 

    follow google news