भतीजे संग शादी रचाने वाली चाची आयुषी का एक नया वीडियो आया सामने, लव-स्टोरी में नई कहानी ने ली एंट्री

न्यूज तक

• 02:27 PM • 28 Jun 2025

New Chachi-Bhatija Viral Video: बिहार के जमुई से वायरल चाची-भतीजे की लव स्टोरी में आया नया ट्विस्ट. आयुषी और सचिन का नया वीडियो हुआ वायरल, जिसमें दोनों कमरे में एक साथ नजर आ रहे हैं.

Ayushi Sachin Viral Room Video – Chachi Bhatija Jamui Story
चाची-भतीजा का नया वीडियो
Google CTA

New Chachi-Bhatija Viral Video:बिहार ने हालिया दिनों में मानो तो सोशल मीडिया पर अपना कब्जा ही जमा लिया है, क्योंकि खूब वायरल वीडियो देखने को मिल रहे है. बिहार के जमुई से वायरल हो रही चाची-भतीजे की लव स्टोरी ने तो अलग ही धूम मचा रखी है. इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भी अतरंगी कमेंट कर रहे है. इसी बीच चाची-भतीजे मामले में ही एक नया वीडियो सामने आया है जिसे देख आप भी चौंक जाएंगे. इस वीडियो के आते ही फिर से एकबार मामला गर्म हो गया है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है. आइए जानते है पूरी कहानी और आखिर क्या है इस नए वायरल वीडियो में?

Read more!

कहां से हुई कहानी की शुरुआत?

बिहार के जमुई सदर थाना क्षेत्र के सिकरिया गांव के विशाल कुमार दूबे की शादी पटना की रहने वाली 24 साल की आयुषी से 2021 में हुई थी. गांव में ही परिवार हंसी-खुशी रह रहा था. विशाल के घर के बगल में उसका भतीजा सचिन रहता था. सचिन का इस घर में आना जाना रहता था. इसी बीच उसकी अपनी चाची आयुषी से बात चीत की शुरुआत हुई. बीतते दिनों के साथ ही दोनों में बातचीत गहरी होती गई और दोनों के बीच प्यार हो गया. लगभग 2 साल से दोनों लगातार संपर्क में थे और अपनी आगे की जिंदगी का सोचने लगे. 

जैसे ही इस बात की भनक विशाल(चाचा) को लगी तो घर में विवाद हुआ, लेकिन तब तक आयुषी ने सचिन के साथ रहने का ठान लिया था. मामले बढ़ते गया फिर थाने से कोर्ट तक पहुंचा. लेकिन इसी बीच सचिन और आयुषी कहीं गायब हो गए. दोनों अचानक पांच दिन बाद गांव में वापस लौटे और विशाल के सामने ही सचिन ने आयुषी की मांग भरी. फिर दोनों ने विधिवत तरीके से शादी की रस्में निभाई.

अब सामने आया नया वीडियो

शादी के बाद आयुषी ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि वो अब अपनी जिंदगी सचिन के साथ ही बिताएगी. विशाल ने भी आयुषी को लेकर कई नए खुलासे किए थे. लेकिन अब जो वीडियो सामने आ रहा है वो सबसे अलग है. वायरल हो रहे इस वीडियो में आयुषी और सचिन एक कमरे के बेड पर दिखाई दे रहे है. साथ ही आयुषी अपने हाथ में फोन लेकर वीडियो बना रही है तो वहीं सचिन फोन यूज करते हुए नजर आ रहा है. आयुषी बीच-बीच में सचिन को छेड़ते हुए भी नजर आ रही है. साथ ही इस वीडियो में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का गाना "बबुआन" भी चल रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर वायरल किया जा रहा है. 

यहां देखें पूरा वीडियो

इससे जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें:

1) पति को छोड़ भतीजे से शादी करने वाली चाची ने क्यों कहा "हर औरत एक जैसी नहीं होती है", सामने आई नई कहानी

2) चाचा के सामने भतीजे ने चाची के मांग में भरा सिंदूर, फफक कर रोते हुए पति ने बच्चे और डेढ़ किलो दूध वाली कहानी बताई

3) भतीजे के साथ शादी करने वाली चाची ने बच्चे को लेकर कर दिया नया दावा, जान आप भी रह जाएंगे दंग

4) चाची बनी अर्धांगिनी, 24 साल की आयुषी ने भतीजे सचिन के साथ लव स्टोरी का बताया वो एंगल जिस पर भड़क गया पहला पति