चाची बनी अर्धांगिनी, 24 साल की आयुषी ने भतीजे सचिन के साथ लव स्टोरी का बताया वो एंगल जिस पर भड़क गया पहला पति
Jamui Viral Chachi Bhatija Love Story: अब चाची और भतीजे की ये लव स्टोरी चर्चा में है. आयुषी ने पहली बार मीडिया में बताया कि उसने अपने पहले पति को क्यों छोड़ा और सचिन से क्यों किया प्यार.
ADVERTISEMENT

आयुषी और सचिन की लव स्टोरी की पूरी कहानी
Jamui Viral Chachi Bhatija Love Story: बिहार से निकली एक कहानी ने सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी है. राज्य के जमुई जिले में चाची-भतीजे के लव स्टोरी और शादी ने मानो सोशल मीडिया पर अपना कब्जा ही जमा लिया है. इस मामले में लोग भी अपना कमेंट दे रहे हैं और साथ ही इस शादी को लेकर कई अलग-अलग तरह के किस्से भी चल रहे है. इसी बीच एक ऐसा वीडियो भी सामने आया है जिसमें चाची अपने मौजूदा प्यार की कहानी बता रहीं है, साथ ही यह प्यार क्यों हुआ इसका कारण भी बता रही है. हालांकि चाचा ने चाची की बात पर अलग ही रिएक्शन दिया है. आइए सिलसिलेवार तरीके से जानते है चाची-भतीजे की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई और चाची के किस बात चाचा ने दिया गजब का रिएक्शन?