लाइव

Bankipur By-Election LIVE Updates: बांकीपुर उपचुनाव में आने लगे एग्जिट पोल के नतीजे, देखें वोटिंग के बाद माहौल क्या है ?

सौरव कुमार

30 Jul 2026 (अपडेटेड: Jul 30 2026 7:50 PM)

Bankipur By Election Voting Live: पटना की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर मतदान संपन्न हो चुका है. छिटपुट घटनाओं और आरोपों के बीच शाम 6 बजे तक 34.30 फीसदी मतदान हो चुका है. एग्जिट पोल के नतीजे सामने आने लगे हैं.

Google CTA
NewsTak
बांकीपुर में संपन्न हुआ मतदान. अब क्या कह रहे एग्जिट पोल.

Bankipur By Election Voting Live: पटना की सबसे हाई-प्रोफाइल सीटों में शुमार बांकीपुर विधानसभा (182) सीट पर उपचुनाव का बिगुल बज चुका है. यह सीट पूर्व विधायक और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद खाली हुई है, जिसके बाद से ही यहां का सियासी पारा चरम पर है. लगभग तीन दशकों से भारतीय जनता पार्टी का मजबूत किला मानी जाने वाली इस शहरी सीट पर कब्जा बरकरार रखना जहां भाजपा के लिए साख का सवाल है, वहीं विपक्षी दल इसे बड़े उलटफेर के मौके के रूप में देख रहे हैं. 

Read more!

इस बार बांकीपुर में लड़ाई बेहद दिलचस्प और त्रिकोणीय हो चुकी है. एक तरफ भारतीय जनता पार्टी ने अपने पारंपरिक वोट बैंक के दम पर नीरज कुमार सिन्हा को मैदान में उतारकर किला बचाने की जिम्मेदारी सौंपी है. दूसरी तरफ, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने रेखा गुप्ता पर भरोसा जताया है, जिनके समर्थन में खुद तेजस्वी यादव ने आक्रामक रोड शो और प्रचार कर माहौल गरमा दिया है. इस मुकाबले में तीसरा और सबसे चर्चित कोण जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर (PK) की मौजूदगी से बना है, जो जमीनी जनसंपर्क और स्थानीय मुद्दों के सहारे दोनों ही स्थापित दलों के वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश में जुटे हैं. 

बांकीपुर एक पूरी तरह से शहरी निर्वाचन क्षेत्र है, जहां लगभग 3.8 लाख मतदाताओं में एक-तिहाई से अधिक संख्या 18 से 34 वर्ष के युवा (Gen-Z) वोटरों की है. रोजगार, बेहतर शहरी सुविधाएं, शिक्षा की पारदर्शिता और विकास जैसे मुद्दे इस चुनाव की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं. अब सवाल है कि क्या भारतीय जनता पार्टी अपना अजेय दुर्ग बचा पाएगी या फिर आरजेडी और जन सुराज कोई नया सियासी इतिहास लिखेंगे? 

मतदान प्रक्रिया, वोटिंग प्रतिशत, सुरक्षा इंतजाम और क्षेत्र के सियासी मूड से जुड़ी हर छोटी-बड़ी ताजा खबर और लाइव अपडेट्स के लिए बने रहिए हमारे साथ...

लाइव-ब्लॉग समाप्त हुया।

  • 07:50 PM • 30 Jul 2026

    Bankipur by elelction exit poll: DV रिसर्च के एग्जिट पोल के नतीजे क्या कहते हैं ? देखिए

    Bankipur by elelction exit poll: DV रिसर्च के एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए हैं. क्या कहता है ये एग्जिट पोल ? बांकीपुर में कौन मार रहा बाजी..यहां जानें  ध्यान देने वाली बात है कि ये महज एग्जिट पोल है. फाइनल नतीजे 3 अगस्त को आएंगे. 

  • 05:58 PM • 30 Jul 2026

    bankipur by election 2026: बांकीपुर में शाम 5 बजे तक महज 33.57 फ़ीसदी वोटिंग

    bankipur bypoll 2026: बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में शाम 5 बजे तक महज 33.57 फ़ीसदी मतदान हुआ है. इस सीट पर शाम 6 बजे तक वोटिंग होनी है. मतदान का फाइनल आंकड़ा आना बाकी है. 

  • 05:01 PM • 30 Jul 2026

    Bankipur Assembly By-Poll Updates: बांकीपुर उपचुनाव में शांभवी चौधरी ने डाला वोट!

    Bankipur Up-Chunav LIVE Updates: बांकीपुर उपचुनाव में सुबह 7 बजे से वोटिंग की प्रक्रिया जारी है. इसी बीच LJP(R) सांसद शांभवी चौधरी ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए वोट डाला है. उन्होंने कहा कि, 'जिस तरह राष्ट्रनिर्माण के लिए लोकसभा चुनाव में उपस्थिति जरूरी है, वैसे ही राज्यनिर्माण के लिए भी मतदान के अधिकार का सदुपयोग जरूरी है. हम बांकीपुर की जनता से आग्रह करेंगे कि भारी संख्या में मतदान करें.'

     

  • 04:39 PM • 30 Jul 2026

    Bankipur By-Election LIVE: पटना के SK पूरी बूथ पर BJP और जन सुराज समर्थकों में भिड़ंत!

    Bankipur By-Election LIVE Updates: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के मतदान के दौरान पटना के एसके पूरी (SK Puri) स्थित पोलिंग बूथ पर भाजपा और प्रशांत किशोर (जन सुराज) के समर्थकों के बीच तीखी बहस हो गई. देखते ही देखते दोनों पक्षों में भारी बवाल शुरू हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है और दोनों पक्षों को शांत कराकर स्थिति को नियंत्रण में करने में जुटी है.
     

  • 04:31 PM • 30 Jul 2026

    Bankipur By-Election LIVE Updates: ललन सिंह ने प्रशांत किशोर पर साधा निशाना!

    Bankipur Vidhansabha Upchunav Updates: बांकीपुर उपचुनाव में मतदान के दौरान केंद्रीय मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह ने कहा है कि, 'हर चुनाव लोकतंत्र का पर्व होता है, और मतदाताओं को इसमें पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लेना चाहिए. इसीलिए मैं सीधे दिल्ली से अपना वोट डालने आया हूं और वोट डालकर तुरंत वापस लौट जाऊंगा. प्रशांत किशोर ने पिछले विधानसभा चुनावों में भी बहुत बड़े-बड़े दावे किए थे. इस बार भी उनके लिए कोई उम्मीद या संभावना नहीं है. वे बस खयाली पुलाव पकाते रहते हैं.'

     

  • 03:57 PM • 30 Jul 2026

    Bankipur By-Election LIVE Updates: जदयू के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने डाला वोट

    Bankipur By-Poll LIVE: केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए प्राथमिक विद्यालय चकारम स्थित मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला.

  • 03:35 PM • 30 Jul 2026

    Bankipur By-Election LIVE Updates: 3 बजे तक बांकीपुर में कितनी हुई वोटिंग?

    Bankipur Vidhansabha Upchunav Updates: बांकीपुर उपचुनाव के लिए सुबह 7 बजे से मतदान की प्रक्रिया चल रही है. इसी बीच ताजा मतदान प्रतिशत सामने आया है. वोटर टर्नआउट के मुताबिक 3 बजे तक  27.82% वोटिंग हुई है.

  • 03:10 PM • 30 Jul 2026

    LIVE Bankipur By-Election Updates: बांकीपुर उपचुनाव के बीच कहां है तेजस्वी यादव?

    Bankipur By-Election LIVE Updates: बांकीपुर उपचुनाव के लिए सुबह 7 बजे से मतदान की प्रक्रिया जारी है. इसी बीच राजद खेमे से एक बड़ी खबर सामने आई है. मिली जानकारी के मुताबिक, तेजस्वी यादव पटना स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे है. वे यहां कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत कर रहे है.

  • 02:05 PM • 30 Jul 2026

    Bankipur By-Election LIVE Updates: भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार ने दिया बड़ा बयान!

    Bankipur Vidhansabha Upchunav Updates: बांकीपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा ने कहा, 'माहौल पूरी तरह शांतिपूर्ण और उत्साहजनक है. माताएं, बहनें, अभिभावक और बुजुर्ग- सभी अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए निकल रहे हैं. हमारी कोशिश है कि मतदान प्रतिशत अधिक से अधिक हो. सभी का आशीर्वाद हमें मिल रहा है, विशेषकर माताओं और बहनों का. मैं बांकीपुर का बेटा हूं और लोग मुझे अपना आशीर्वाद दे रहे हैं.'

     

  • 01:39 PM • 30 Jul 2026

    Bankipur Up-Chunav Updates: 1 बजे तक बांकीपुर में हुआ इतना मतदान!

    LIVE Bankipur By-Election Updates: बांकीपुर उपचुनाव के लिए सुबह से मतदान डाले जा रहे है. इसी बीच ताजा वोटर टर्नआउट सामने आया है, जिसके मुताबिक 1 बजे तक 20.01% मतदान हुआ है.

  • 01:34 PM • 30 Jul 2026

    Bankipur Assembly By-Poll Updates: चुनाव के बीच बदला गया EVM?

    Bankipur Vidhansabha Upchunav Updates: जन-सुराज पार्टी के संस्थापक और बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने कहा, 'यहां बूथ नंबर 143 पर EVM बदलने की बात सामने आ रही हैं. अभी अधिकारी से मेरी बात हुई. उन्होंने आश्वस्त किया है कि जो EVM पहले था, उसमें 53 वोट पड़े थे जिन्हें नोट कर लिया गया है. मैं सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि आप शांतिपूर्वक मतदान करें. यहां जो अधिकारी हैं, वो आपकी मदद के लिए हैं. जब वे लोग गलत नहीं कर रहे तो आपको शोर या हंगामा नहीं करना चाहिए. आप लोगों को ज्यादा से ज्यादा शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करना चाहिए. EVM खराब हो गया था, जिसे तकनीकि आधार पर बदला जा रहा है.'

     

  • 01:23 PM • 30 Jul 2026

    Bankipur By-Election Updates: प्रशांत किशोर ने लगाया बड़ा आरोप!

    LIVE Bankipur Up-Chunav Updates: बांकीपुर उपचुनाव के बीच जनसुराज के सूत्रधार और उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने बिहार तक के साथ खास बातचीत में साफ कहा है कि बीजेपी के अभिषेक बंटी गुंडागर्दी कर रहे है. देखें PK से खास बातचीत.

     

  • 01:11 PM • 30 Jul 2026

    Bankipur Assembly By-Poll Updates: RJD सांसद ने बांकीपुर चुनाव के बीच दिया बड़ा बयान!

    Bankipur Up-Chunav LIVE: तेजस्वी यादव के करीबी और RJD सांसद संजय यादव ने बांकीपुर उपचुनाव के बीच बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि, 'भाजपा की जन विरोधी नीतियों से आम जनता त्रस्त है. भाजपा ने बिहार के युवाओं को 1 करोड़ नौकरी का वादा किया था, महिलाओं को 2 लाख रुपये देने का वादा किया था जिसकी शुरुआती भूमि 10 हजार रुपये देकर चुनाव के समय बनाई थी. एक साल होने को है लेकिन अब तक कोई भी वादा पूरा नहीं किया गया है. इसलिए इस बार बांकीपुर की जनता भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सीट से भाजपा को हरा रही है और राजद की रेखा गुप्ता के पक्ष में आक्रामक तौर पर वोट दे रही है.'

     

  • 12:49 PM • 30 Jul 2026

    Bankipur By-Election LIVE: बांकीपुर उपचुनाव के बीच पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई!

    Bankipur Up-Chunav Updates: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने की आशंका के बीच पटना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पटना एसएसपी कार्यालय के सोशल मीडिया विंग द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उपचुनाव को प्रभावित करने के लिए बड़ी मात्रा में नकदी ले जाई जा रही है. सूचना मिलते ही पीरबहोर थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान शुरू किया गया. इसी क्रम में भंवर पोखर स्थित पशु अस्पताल के पास एक फॉर्च्यूनर कार की तलाशी ली गई, जिसमें से एक व्यक्ति के पास से ₹1,17,000 (एक लाख सत्रह हजार रुपये) नकद बरामद हुए. पुलिस ने कैश को जब्त कर लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है.
     

  • 12:45 PM • 30 Jul 2026

    Bankipur Assembly By-Election Updates: बांकीपुर चुनाव का क्या है ताजा माहौल?

    LIVE Bankipur Up-Chunav Updates: बांकीपुर उपचुनाव के लिए सुबह 7 बजे से ही वोटिंग जारी है. हालांकि 11 बजे तक वोटिंग थोड़ी सुस्त दिखाई दे रही है. वीडियो में देखिए क्या है बांकीपुर का ताजा माहौल.

     

  • 11:37 AM • 30 Jul 2026

    Bankipur Vidhansabha Upchunav Updates: 11 बजे तक कितना हुआ मतदान?

    Bankipur By-Election LIVE: बांकीपुर विधानसभा सीट पर सुबह से ही मतदान डाले जा रहे है. इसी बीच वोटर टर्नआउट के ताजा आंकड़े सामने आए है, जिसके मुताबिक 11.50% वोटिंग हुई है.

  • 11:24 AM • 30 Jul 2026

    Bankipur By-Poll LIVE Updates: राजद प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने लगाए गंभीर आरोप!

    LIVE Bankipur By-Election: बांकीपुर विधानसभा सीट से राजद उम्मीदवार रेखा गुप्ता ने गंभीर आरोप लगाए है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर लिखा कि, 'अभी-अभी बूथ संख्या 127 एवं अन्य बूथों के निरीक्षण के दौरान मैंने पाया कि भाजपा एवं जन सुराज के एजेंट अपने गले में पार्टी के चुनाव चिन्ह एवं पार्टी के नाम वाले आई-कार्ड पहनकर मतदान केंद्र पर मौजूद हैं. यह आचार संहिता एवं निर्वाचन आयोग के नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है. मैं भारत निर्वाचन आयोग एवं संबंधित निर्वाचन अधिकारियों से आग्रह करती हूं कि इस मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए ऐसे सभी प्रचार सामग्री को मतदान केंद्रों से तुरंत हटवाया जाए तथा आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. लोकतंत्र की निष्पक्षता और स्वतंत्रता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है.'

     

  • 11:08 AM • 30 Jul 2026

    LIVE Bankipur Vidhansabha Upchunav: प्रशांत किशोर ने बताया क्यों कम हो रही है वोटिंग?

    Bankipur Assembly By-Election Updates: जन सुराज पार्टी के संस्थापक और बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने कहा, 'लोगों की शिकायत है कि जहां भी जन सुराज के समर्थक जुट रहे हैं, पुलिस उन्हें परेशान कर रही है. कल शाम से ही पुलिस ने 20 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है. इसके बावजूद स्थिति पूरी तरह साफ है- भाजपा करारी हार की ओर बढ़ रही है और इसमें कोई संदेह नहीं है.

    उन्होंने आगे कहा कि,  पुलिस आखिरी छटपटाहट में जोर लगा रही है, लेकिन आप पुलिसिया कार्रवाई से चार लाख मतदाताओं को डरा नहीं सकते. लोग थोड़े सहमे हुए हैं, इसी वजह से मतदान प्रतिशत कम दिख रहा है, लेकिन अंततः वे वोट देने जरूर निकलेंगे. मेरी जनता से अपील है: डरिए मत, बाहर निकलिए और अपना वोट डालिए. आखिरकार, यह पूरी लड़ाई इसी पुलिसिया तंत्र और तानाशाही के खिलाफ है.'


     

     

  • 10:39 AM • 30 Jul 2026

    Bankipur By-Election LIVE: प्रशांत किशोर और पुलिस के बीच फिर हुई तीखी बातचीत, PK ने लगाए संगीन आरोप!

    LIVE Bankipur Up-Chunav Updates: जनसुराज के सूत्रधार और बांकीपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने पुलिस और बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाया है. प्रशांत किशोर ने कहा, 'व्यवस्थित तरीके से जहां कहीं भी जनसुराज के लोगों ने टेबल लगाई है, ये लोग उसे पकड़ रहे हैं.'

     

  • 10:26 AM • 30 Jul 2026

    Bankipur By-Election Updates: मतदान करने पहुंचे अशोक चौधरी ने दिया बड़ा बयान!

    LIVE Bankipur Up Chunav: बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी और उनकी पत्नी नीता चौधरी ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मतदान के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने कहा, 'हम जिस विचारधारा के साथ खड़े हैं, मतदान करके उसी को ताकत दे रहे हैं. बांकीपुर में हमारे सामने कोई मुकाबला या लड़ाई है ही नहीं.'