Bankipur Exit Poll 2026: बांकीपुर में कौन मार रहा बाजी ? DV रिसर्च का एग्जिट पोल आया सामने

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर DV Research के एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए हैं. ये नतीजे चौंकाने वाले हैं. हालांकि चुनाव के नतीजे 3 अगस्त को आएंगे.

ADVERTISEMENT

Bankipur Exit Poll 2026
Bankipur Exit Poll 2026
Google CTA

Bankipur By Election Exit Poll 2026: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के बाद सामने आए एक एग्जिट पोल में प्रशांत किशोर को बढ़त मिलने का अनुमान जताया गया है. DV Research की रिपोर्ट के मुताबिक प्रशांत किशोर को 43 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है. वहीं बीजेपी उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा 39 फीसदी वोट शेयर के साथ उनके करीब दिखाई दे रहे हैं. आरजेडी उम्मीदवार रेखा कुमारी गुप्ता को 15 फीसदी वोट मिलने का अनुमान लगाया गया है. हालांकि यह केवल एग्जिट पोल है और अंतिम नतीजे मतगणना के बाद ही स्पष्ट होंगे.