बिहार का बेगूसराय जिला एक बार फिर चर्चा में है. इस बार वजह भी संगीन है क्योंकि यहां एक युवती के साथ कमरे के होटल में दरिंदगी और बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है. आरोपी ने इस पूरे मामले का एक वीडियो भी बनाया और फिर उसे वायरल कर दिया. हालांकि अब मामले में बड़ी जानकारी सामने आई है. मामले में पीड़िता का आवेदन लिखने अधिवक्ता सह भाजपा नेता अमरेंद्र कुमार अमर ने पूरी कहानी बताई है. उन्होंने बताया है कि इस पूरे मामले की कहानी 3-4 महीने पहले ही रची गई थी और अब आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया है. वहीं दूसरी ओर पुलिस-प्रशासन भी मामले में एक्टिव है और उन्होंने युवती को होटल पहुंचाने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि मामले का मुख्य आरोपी अभी भी फरार है और उसके लिए छापेमारी की जा रही है. आइए विस्तार से जानते हैं पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT
AI वीडियो और दबाव, ननिहाल का रहने वाला है आरोपी
इस मामले की जानकारी देते हुए भाजपा नेता सह अधिवक्ता अमरेंद्र कुमार अमर ने बताया कि, मामले की कहानी तीन-चार महीने पहले ही रची जा चुकी थी. मुख्य आरोपी रोहित पीड़िता के ननिहाल का रहने वाला है, वहीं युवती को होटल तक बाइक से पहुंचाने वाला शख्स विक्रम कुमार पीड़िता के मोहल्ले में रहता है और मुख्य आरोपी का रिश्ते में बहनोई है.
उन्होंने आगे बताया कि, पीड़िता जीविका दीदी में स्वयं सहायता समूह चलाती है. इस दौरान उसकी विक्रम और रोहित से हल्की बातचीत शुरू हुई. धीरे-धीरे बातचीत जारी रही, इसी बीच रोहित ने पीड़िता को एक फेक AI जेनरेटेड अश्लील वीडियो बनाकर भेज दिया और उससे बातचीत करने के लिए दबाव बनाने लगा. लेकिन पीड़िता बात करने के लिए नहीं मानी. हालांकि इस दौरान रोहित लगातार AI वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करता रहा.
पीड़िता कैसे पहुंची होटल?
वकील ने बताया कि, इसी दौरान 27 सितंबर को जब पीड़िता अब अपने स्वयं सहायता समूह के किसी काम से घर से बाहर निकली तो पहले से घात लगाया विक्रम कुमार वहां पहुंच गया. उसने पीड़िता को आगे छोड़ने की बात कहकर झांसे में ले लिया, लेकिन वह बाइक लेकर सीधा नेशनल हाइवे पर स्थित ब्लू डायमंड होटल पहुंच गया. यहां रोहित पहले से ही मौजूद था. विक्रम ने इस दौरान पीड़िता को रोहित से मिलकर बातचीत करने और मामले को सुलझान की बात कही और फिर वह वहां से चला गया.
कमरा नंबर 203 में क्या हुआ?
अमरेंद्र कुमार अमर ने बताया कि, पीड़िता विक्रम और रोहित की बातों में आ गई और फिर वह रोहित के साथ होटल के कमरा नंबर 203 में चली गई. लेकिन कमरे में जाते ही रोहित का बर्ताव बदल गया और उसने लात-घूसों और चप्पलों से पिटाई शुरू कर दी. फिर रोहित ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और पूरी घटना का वीडियो भी बनाया.
उन्होंने आगे बताया कि, पीड़िता ने अपनी जान बचाने के लिए खुद को बाथरूम में बंद कर लिया, नहीं तो वह उसकी हत्या तक कर सकता था. इसके बाद आरोपी ने पीड़िता का वीडियो
जीविका दीदी समूह के ग्रुप में डालकर वायरल कर दिया. आरोपी ने पीड़िता का मोबाइल फोन भी तोड़कर खराब कर दिया, क्योंकि उसमें उसका भेजा हुआ AI वीडियो मौजूद था. हालांकि, इस पूरे मामले में पुलिस की बड़ी लापरवाही भी सामने आई कि 28 सितंबर को दिन भर पीड़िता थानों का चक्कर लगाती रही बाद में एसपी के आदेश पर देर रात प्राथमिकी नगर थाने में दर्ज की गई .
विक्रम हुआ गिरफ्तार और रोहित फरार
मामले की जानकारी मिलते ही एसपी मनीष , डीएसपी इमरान अहमद दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और होटल के रूम नंबर-203 की जांच किया. इस दौरान होटल स्टाफ से भी पूछताछ की गई है और एफएसएल की टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं.
मामले को लेकर एसपी मनीष ने बताया कि, घटना को गंभीरता से लिया गया और केस दर्ज किया गया है. साथ ही एस आई टी का गठन किया गया है और दो नामजद आरोपी में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है. एफएसएल की टीम घटनास्थल पर जांच कर रही है. पीड़िता का मेडिकल और कोर्ट में बयान कराया जा रहा है. पीड़ित ने बताया है जो उसको जांच किया जा रहा है और नियम अनुसार सभी कार्रवाई की जा रही है.
बेगूसराय में हैवानियत: होटल के कमरे में युवती से मारपीट और दुष्कर्म, फिर अश्लील वीडियो किया वायरल
ADVERTISEMENT


