सोशल मीडिया पर आए दिन आपको प्रेम-प्रसंग से जुड़ी कई तरह के वायरल वीडियोज देखने को मिल ही जाते होंगे. इसी कड़ी में बिहार के बेगूसराय जिले से एक अतरंगी प्रेम कहानी सामने आई है, जहां एक तीन बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ी गई. ग्रामीणों ने जैसे ही यह नजारा देखा उन्होंने दोनों को कमरे से बाहर निकाला और वहां पर एक पीलर पर बांध दिया. इस दौरान वहां पर हाथापाई की स्थिति भी बन गई और लोगों ने प्रेमी की पिटाई भी कर दी. फिलहाल इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. विस्तार से जानिए मामले की पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT
क्या है पूरा मामला?
यह मामला बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के फफौत गांव से सामने आया है. मिली जानकारी के मुताबिक 25 मार्च को अपने घरेलू विवाद से परेशान होकर इसी गांव की एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ आत्महत्या की नीयत से घर से बाहर निकल गई. फिर वह गंडक नदी पर स्थित फफौत पुल पर पहुंची और आत्महत्या की कोशिश करने लगी. इसी बीत खोदावंदपुर थाना पुलिस की एक टीम गश्ती करते वहां पहुंच गई. पुलिस ने स्थिति की गंभीरता को समझा और तत्परता दिखाते हुए ग्रामीणों की मदद से महिला को समझा-बुझाकर घर वापस भेज दिया.
प्रेमी के साथ रहने लगी महिला
इस घटना से आहत होकर महिला के सास-ससुर ने घर छोड़ दिया और दूसरे जगह रहने चले गए. इधर सास-ससुर के जाने के 2 दिन बाद ही महिला ने अपने प्रेमी को घर बुला लिया. महिला के प्रेमी को आता देख ग्रामीणों को अटपटा लगा. ग्रामीणों ने इसकी जानकारी ससुर-सास और गांव के लोगों को दी. फिर जब सब महिला के घर पहुंचकर उनका कमरा खोला तो सबसे होश उड़ गए. महिला और उसका प्रेमी बंद कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में देखे गए, जिससे लोगों का गुस्सा भड़क गया.
वायरल वीडियो में क्या-कुछ दिखा?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है, कि घर के बाहर कुछ लोग खड़े है और वहां पर हल्ला-हंगामा हो रहा है. वीडियो में लोग घर के अंदर घुसकर दोनों को बाहर निकालते है. इस दौरान प्रेमी एक युवक से बहस भी कर लेता है और वहां हाथापाई भी होती है. फिर वहां और भी लोग जमा होते है और प्रेमी जोड़े को घर के एक पीलर से बांध देते है. इसी दौरान पुलिस भी वहां पहुंच जाती है और दोनों को भीड़ से अलग कर थाने ले जाती है. इस पूरे मंजर को वहां मौजूद किसी शख्स ने रिकॉर्ड कर लिया है, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
2 साल से चल रहा है प्रेम-प्रसंग
बताया जा रहा है कि महिला की शादी 9 साल पहले हुई थी. महिला का पति दूसरे राज्य में मजदूरी करता है जिससे की परिवार का भरण-पोषण होता है. इसी बीच 2 साल पहले उसकी मुलाकात गांव के ही रहने वाले प्रमोद कुमार से हुई. इन दोनों के बीच की मुलाकात धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और 2 साल से उनका प्रेम-प्रसंग चल रहा था.
यह बात भी सामने आ रही है कि इसी प्रेम-प्रसंग से तंग आकर वह आत्महत्या करने के लिए गई थी लेकिन पुलिस ने उसे समझा-बुझाकर वापस भेज दिया था. पुलिस का कहना है कि इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है, इसलिए दोनों को समझा-बुझाकर घर वापस भेज दिया गया है.
Exclusive: जिस महिला के साथ सरेआम रेप की कोशिश कर वायरल किया वीडियो, उसने खुद बताई पूरी आपबीती!
ADVERTISEMENT


