सोशल मीडिया के इस युग में आए दिन आपको कई तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर दिख ही जाते होंगे. इसी कड़ी में बिहार के बेतिया से भी एक युवती का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने पिता और भाई से जान का खतरा बता रही है. मिली जानकारी के मुताबिक यह युवती हाल के दिनों में ही बालिका गृह से रिहा हुई थी और अब सुरक्षा की गुहार लगा रही उसकी वीडियो आग की तरह फैल रही है. आइए विस्तार से जानते हैं पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT
घर से भागकर की थी शादी
दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में युवती खुद अपनी कहानी सुना रही है. युवती वीडियो में दावा कर रही है कि एक साल पहले वह घर से भाग गई थी और एक युवक से शादी रचा ली थी. इसके बाद उसके घरवालों ने शिकारपुर थाना में FIR दर्ज कराई थी. फिर पुलिस ने युवती को ढूंढ निकाला और फिर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां युवती ने कहा था कि उसकी किडनैपिंग नहीं हुई है और वह अपनी मर्जी से युवक के साथ जाकर शादी की थी.
बालिका गृह से रिहा होने पर फिर बनाया वीडियो
एक साल पहले जब यह मामला हुआ था तब युवती नाबालिग थी, इसलिए कोर्ट के आदेश पर उसे बालिक गृह भेज दिया गया था. लेकिन अब वह बालिग हो गई है और बाहर आ गई है. वायरल वीडियो में युवती दावा कर रही है कि बालिग हो जाने के बाद मेरे सास-ससुर(लड़के के माता-पिता) ने मुझे वहां से रिहा कराया है. फिलहाल वह पति के साथ ससुराल में रह रही है.
भाई और पिता पर लगाया गंभीर आरोप
वीडियो में युवती अपने पिता और भाई गंभीर आरोप लगा रही है. युवती का कहना है कि उसके पिता और भाई ससुराल वालों के साथ मारपीट कर रहे है. वे कह रहे हैं मुझे(युवती), मेरे हसबैंड(लड़का) और उसके पूरे परिवार को जान से मार देंगे. ये लोग मेरे घर आकर झगड़ा कर रहे है. अगर मुझे या मेरे ससुराल वालों को कुछ भी होता है तो उसके जिम्मेदार मेरे पिता और भाई होगा. फिलहाल यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है लेकिन इसकी अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
यहां देखें वीडियो
ADVERTISEMENT

