दूल्हा स्टेज पर जाने ही वाला था, तभी हुआ कुछ ऐसा कि मंडप छोड़कर भागने लगे सारे बराती फिर अस्पताल से ये बुरी खबर

Bettiah News: बिहार के बेतिया में एक ऐसी खौफनाक वारदात सामने आई है जिसने हंसते-खेलते शादी वाले घर को पलभर में श्मशान बना दिया. जयमाला की रस्म शुरू होने ही वाली थी कि अचानक 25 साल के दूल्हे की तबीयत बिगड़ी और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

जयमाला से पहले हुई दूल्हे की मौत (सांकेतिक तस्वीर)
जयमाला से पहले हुई दूल्हे की मौत (सांकेतिक तस्वीर)

अभिषेक पाण्डेय

follow google news

Bettiah Dulha Death News: जरा सोचिए, मंडप पूरी तरह सज चुका हो, चारों तरफ शहनाइयां गूंज रही हों, बारात दरवाजे पर नाच रही हो और दुल्हन हाथों में जयमाला लेकर बस अपने होने वाले पति का इंतजार कर रही हो... लेकिन अचानक कुछ ऐसा हो जाए कि शादी की खुशियां एक झटके में चीख-पुकार और मातम में बदल जाएं. बिहार के बेतिया से एक ऐसा ही दिल दहला देने वाला और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने सुनने वालों की आंखें नम कर दी हैं.

Read more!

जयमाला से ठीक पहले क्या हुआ?

यह बेहद दुखद और रहस्यमयी कहानी 25 वर्षीय शक्तिनाथ शर्मा की है. शक्तिनाथ की शादी पूर्वी चंपारण के रामगढ़वा की रहने वाली रघुनी कुमारी से तय हुई थी. दोनों परिवार महीनों से इस बड़े दिन का इंतजार कर रहे थे. तय वक्त पर पूरी धूमधाम और गाजे-बाजे के साथ बारात दुल्हन के दरवाजे (राम जानकी मंदिर) पहुंची. बरातियों का भव्य स्वागत हुआ और जयमाला की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं. बस कुछ ही मिनटों का फासला था और दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे को वरमाला पहनाने वाले थे.

पेट में उठा तेज दर्द और...

प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के मुताबिक, स्टेज पर जाने से ठीक 5-10 मिनट पहले दूल्हे शक्तिनाथ ने अचानक पेट में तेज दर्द की शिकायत की. शुरुआत में परिवार को लगा कि शायद शादी की भागदौड़, थकान या गैस की वजह से ऐसा हो रहा होगा. लेकिन देखते ही देखते शक्तिनाथ की हालत बिगड़ने लगी और वह अचानक जमीन पर गिर पड़ा.

परिजन बिना एक पल गंवाए आनन-फानन में दूल्हे को इलाज के लिए रक्सौल के SRP अस्पताल लेकर भागे. शादी की सभी रस्में वहीं रोक दी गईं. मंडप में बैठी दुल्हन और दोनों तरफ के रिश्तेदार अस्पताल से किसी अच्छी खबर का इंतजार कर रहे थे. दुल्हन भी चुपचाप अपने दूल्हे के साथ विदा होकर ससुराल जाने के सपने संजोए बैठी थी, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था.

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने शक्तिनाथ की जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया. अस्पताल प्रशासन की तरफ से डेथ सर्टिफिकेट भी जारी कर दिया गया. जैसे ही यह खबर शादी वाले घर पहुंची, वहां कोहराम मच गया. जिस मंडप से कुछ देर पहले तक हंसी-मजाक की आवाजें आ रही थीं, वहां अब सिर्फ चीखें गूंज रही थीं.

क्या थी मौत की असली वजह?

अब इलाके में सबसे बड़ा सवाल यही बना हुआ है कि आखिर कुछ मिनट पहले तक बिल्कुल सामान्य दिख रहा दूल्हा अचानक कैसे दम तोड़ गया? क्या शक्तिनाथ को पहले से कोई गंभीर बीमारी थी या फिर इसके पीछे कोई और मेडिकल वजह है? फिलहाल इस मामले में कोई आधिकारिक रिपोर्ट सामने नहीं आई है. डॉक्टरों के मुताबिक, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम और मेडिकल जांच के बाद ही साफ हो पाएगी.

इस खौफनाक हादसे के बाद बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई. अगले दिन जब शक्तिनाथ का शव उसके पैतृक गांव पहुंचा, तो पूरा इलाका गमगीन हो गया. स्थानीय लोग इस अचानक हुई मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं, कुछ लोग इसे अंधविश्वास और अपशकुन से भी जोड़कर देख रहे हैं.

यह भी पढ़ें: बिहार सरकार का बड़ा ऐलान! सिर्फ 1 रुपए में मिलेगी 40 एकड़ जमीन, जानें योजना की पूरी डिटेल

    follow google news