बाल काटे, कालिख पोती, चप्पलों की माला पहनाई… प्रेमी जोड़े को पकड़कर ग्रामीणों ने युवक के साथ पार की अपमान की सारी हदें

बिहार के बेतिया से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक किशोर कथित प्रेमी जोड़े के साथ ग्रामीणों ने अमानवीय व्यवहार किया, युवक को बेरहमी से अपमानित किया गया और वीडियो वायरल हुआ. इसके बाद नाबालिग लड़की की मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी.

Bihar News
Bihar News

अभिषेक पाण्डेय

follow google news

Bettiah love affair violence: बिहार के बेतिया के नरकटियागंज से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां ग्रामीणों ने एक नाबालिग कथित प्रेमी जोड़े को पकड़ने के बाद क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं. ग्रामीणों ने युवक के कपड़े उतारे, बाल काटे, पिटाई करी, चेहरे पर कालिख पोती और गले में चप्पलों की माला पहनाकर गांव में घुमाया. इतना ही नहीं ग्रामीणों ने इसका वीडियो भी वायरल कर दिया. इससे घबराई नाबालिग लड़की ने कथित तौर पर जान दे दी. अब पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

Read more!

यह घटना गुरुवार की रात की बताई जा रही है. दरअसल, शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में ग्रामीणों ने एक किशोर लड़के और लड़की को साथ में पकड़ लिया. इसके दोनों को बंधक बनाया गया. यहां से लड़की तो किसी तरह अपनी जान बचाकर निकलकर और अपने घर पहुंच गई. लेकिन युवक ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया. इसके बाद जो हुआ उसने मानवीय संवेदनाओं को ताक पर रख दिया.

युवक की बेरहमी से पिटाई और अपमान

ग्रामीणों ने युवक को पहले पकड़ा और उसके हाथ रस्सी से बांध दिए. इसके बाद उसके साथ बर्बरता की सारी हदें पार की गईं. युवक की बुरी तरह पीटा गया. उसके बाल काट दिए गए. इतना ही नहीं उसके चेहरे पर कालिख तक पोत दी गई. उसे निर्वस्त्र कर गले में चप्पलों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया गया. इस दौरान कुछ लोग इस शर्मनाक घटना का वीडियो बनाते रहे. इन्होंने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया. इसके बाद युवक को उसके परिवार के हवाले किया गया.

वीडियो वायरल होने के बाद लड़की की मौत

इस बीच जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो किशोर लड़की ने कथित तौर पर फंदे से लटकर अपनी जान दे दी. इस घटना की खबर फैलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया. ग्रामीणों ने पहले तो इस मामले को रफा दफा करने और दबाने की कोशिश की. लेकिन मृतका के परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना शिकारपुर थाना को दे दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की.

परिजनों ने लगाया हत्या का गंभीर आरोप

लड़की के परिजनों का कहना है कि घटना के समय घर पर केवल लड़की की बड़ी बहन और दादी थीं. परिवार के अन्य सदस्य एक रिश्तेदार के वहां गए हुए थे. परिजनों का आरोप है कि गांव के ही कुछ लड़कों ने साजिश के तहत लड़की को घर से बाहर बुलाया और उसे फंसाया. उन्होंने दावा किया है कि लड़की ने आत्महत्या नहीं की है, ग्रामीणों ने उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया जिससे की ये खुदकुशी लगे. 

पुलिस और एफएसएल टीम की जांच शुरू

मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि नाबालिग के फंदे से लटकने की सूचना मिली है.  उन्होंने बताया कि लड़की के शरीर पर जख्म के निशान पाए गए हैं. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि मामला हत्या है या आत्महत्या. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है.

यह भी पढ़ें: NEET कांड पर उठा रहे थे सवाल इसलिए गिरफ्तार हुए पप्पू यादव, पूर्णिया से आए सांसद के भाई ने लगाया बड़ा आरोप!

    follow google news