भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री रक्षा गुप्ता ने अभिनय के बाद अब खेल जगत में कदम रखकर एक नया इतिहास रच दिया है. बिहार के मोतिहारी से ताल्लुक रखने वाली रक्षा गुप्ता अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट फ्रैंचाइजी की मालकिन बन गई हैं. उन्होंने बैंकॉक में आयोजित होने वाली 'Siam T20' क्रिकेट लीग की टीम 'Bangkok Royals' को खरीद लिया है.
ADVERTISEMENT
कई दिग्गजों के साथ किया है काम
खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज भोजपुरी कलाकारों के साथ काम कर चुकीं रक्षा गुप्ता अब आईपीएल की तर्ज पर क्रिकेट टीम का संचालन करेंगी. जिस तरह आईपीएल (IPL) में बॉलीवुड अभिनेत्रियां प्रीति जिंटा और जूही चावला अपनी टीमों की ओनरशिप संभालती हैं, उसी अंदाज में रक्षा गुप्ता भी Siam T20 में अपनी टीम बैंकॉक रॉयल्स का प्रतिनिधित्व करेंगी.
क्या है Siam T20 लीग?
'Red Talent Group' द्वारा आयोजित की जा रही यह प्रतियोगिता टी-20 फॉर्मेट पर आधारित एक बड़ा टूर्नामेंट है:
- 6 टीमों के बीच मुकाबला: आईपीएल, सीपीएल (CPL) और बिग बैश (BBL) जैसी मशहूर ग्लोबल लीग्स की तर्ज पर इसमें भी 6 टीमें भाग लेंगी.
- अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी: इस प्रतियोगिता में भारत समेत दुनिया भर के 12 से अधिक देशों के क्रिकेट खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे.
- ऑक्शन और शेड्यूल: खिलाड़ियों का ऑक्शन (नीलामी) जल्द ही आयोजित किया जाएगा, जबकि यह पूरा टूर्नामेंट नवंबर महीने में बैंकॉक में खेला जाएगा.
कई हिट एल्बम गानों और फिल्मों के जरिए पहचान बनाने वाली रक्षा गुप्ता का मोतिहारी से बैंकॉक तक का यह सफर बेहद प्रेरणादायक है. उनकी इस उपलब्धि से न केवल भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में बल्कि पूरे बिहार में खुशी का माहौल है.
'विपक्ष के पास एक भी सबूत नहीं...' SIR विवाद पर सीएम सम्राट चौधरी ने राहुल-तेजस्वी को घेरा
ADVERTISEMENT


