Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे से माही विज ने पूछा बॉयफ्रेंड का सवाल, निरहुआ तक पहुंची बात

Bigg Boss 20 में माही विज ने आम्रपाली दुबे की लव लाइफ, सिंगल रहने और निरहुआ के साथ कथित रिश्ते पर सवाल किए. बातचीत में पवन सिंह का भी जिक्र हुआ.

NewsTak
Google CTA

बिग बॉस के घर में माही विज ने आम्रपाली दुबे से पूछा कि उन्हें जो खास गमछा मिला है, वह किसने भेजा है. इस पर आम्रपाली ने बताया कि यह उनकी मां ने भेजा है. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उनकी जिंदगी काफी बोरिंग है, क्योंकि उनकी जिंदगी में कोई खास शख्स नहीं है और वह सिंगल हैं. इसके बाद माही ने उनसे पूछा कि क्या उनका कोई बॉयफ्रेंड नहीं है. आम्रपाली ने जवाब दिया कि वह कई सालों से सिंगल हैं. बातचीत के दौरान माही ने उनके वजन का जिक्र करते हुए कहा कि अब वह पतली होकर जा रही हैं, तो शायद अब उनका बॉयफ्रेंड बन जाएगा. माही की इस टिप्पणी पर आम्रपाली ने भी जवाब दिया. उन्होंने साफ किया कि ऐसा नहीं है कि मोटापे की वजह से उनका बॉयफ्रेंड नहीं है. उन्होंने कहा कि कई लोगों को मोटापा पसंद होता है.

Read more!

पवन सिंह का नाम भी आया, रिश्तों पर हुई चर्चा

बातचीत आगे बढ़ी तो माही विज ने आम्रपाली से पूछा कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कोई सिंगल लड़का नहीं है क्या. इस सवाल के जवाब में आम्रपाली ने पवन सिंह का नाम लिया. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि पवन सिंह तलाक की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं और उनके साथ आम्रपाली के रिश्ते भी अच्छे नहीं रहे हैं. इसके बाद बातचीत दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की शादी पर पहुंच गई. माही ने आम्रपाली से बताया कि उन्होंने उन्हें बांद्रा में निरहुआ और उनके बच्चों के साथ देखा था. 

इसके बाद निरहुआ की निजी जिंदगी को लेकर सवाल-जवाब शुरू हो गए. आम्रपाली ने बताया कि निरहुआ की शादी अरेंज मैरिज थी और उनकी पत्नी गृहिणी हैं. उन्होंने यह भी कहा कि निरहुआ की शादी उनके अभिनेता बनने से पहले ही हो गई थी. माही ने आगे पूछा कि क्या निरहुआ की शादी सिर्फ एक बार हुई है और क्या उनकी कभी गर्लफ्रेंड भी रही होगी. इस पर आम्रपाली ने कहा कि गर्लफ्रेंड तो रही ही होंगी.

माही विज ने दोस्तों को बताया बातचीत का मकसद

आम्रपाली से बातचीत के बाद माही विज ने अपने दोस्तों काजी तौकीर, गुल्लू और कनिका के साथ इस चर्चा का जिक्र किया. माही ने बताया कि वह आम्रपाली से निरहुआ के साथ उनके कथित रिश्ते को लेकर अप्रत्यक्ष तरीके से बात करना चाहती थीं. माही के मुताबिक, उन्होंने बातचीत के दौरान आम्रपाली से कहा कि उन्होंने निरहुआ के साथ उनके काफी चर्चे सुने हैं. माही ने बताया कि वह सीधे सवाल पूछने के बजाय इशारों में इस मुद्दे तक पहुंचना चाहती थीं.

निरहुआ के साथ लिंकअप की अफवाहों पर पहले क्या बोली थीं आम्रपाली?

आम्रपाली दुबे और निरहुआ के रिश्ते को लेकर लंबे समय से चर्चाएं होती रही हैं. दोनों ने 2014 की भोजपुरी फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' में साथ काम किया था. इसके बाद दोनों कई फिल्मों में नजर आए. पर्दे पर उनकी लोकप्रिय जोड़ी और ऑफ-स्क्रीन करीबी की वजह से उनके रिश्ते को लेकर अटकलें लगती रही हैं. हालांकि, आम्रपाली पहले भी इन चर्चाओं पर अपनी बात रख चुकी हैं. बिग बॉस 20 में आने से पहले टाइम्स ऑफ इंडिया टीवी को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि महिलाओं को इस तरह के फैसलों और टिप्पणियों का सामना सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री में ही नहीं, बल्कि लगभग हर क्षेत्र में करना पड़ता है. 

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा था कि अगर कोई महिला छात्रा कक्षा में अच्छा प्रदर्शन करती है और शिक्षक उसकी तारीफ करते हैं, तो लोग उस पर भी सवाल उठा सकते हैं. इसी तरह, काम में अच्छा प्रदर्शन करने वाली महिला के बारे में भी लोग अनुचित रिश्तों की अटकलें लगाने लगते हैं.

आम्रपाली के मुताबिक, कई बार महिलाओं की सफलता को उनकी मेहनत के बजाय किसी कथित रिश्ते से जोड़कर देखा जाता है. निरहुआ के साथ अपने रिश्ते को लेकर वह पहले भी करीबी दोस्ती की बात कह चुकी हैं. बिग बॉस 20 में माही विज और आम्रपाली दुबे के बीच हुई इस बातचीत ने एक बार फिर भोजपुरी सिनेमा की इस चर्चित जोड़ी को सुर्खियों में ला दिया है. हालांकि, निरहुआ और आम्रपाली के रिश्ते को लेकर लगने वाली अटकलों और दोनों के बीच किसी रोमांटिक रिश्ते की पुष्टि होने में फर्क है.

'बॉयफ्रेंड से चैट कर रही थीं ऐश्वर्या...' तेज प्रताप के नए खुलासे से सियासी गलियारों में मचा हड़कंप, क्या बढ़ेंगी कानूनी मुश्किलें?