बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा: 20 फीट ऊंची दीवार फांदकर एग्जाम देने पहुंची छात्रा, वीडियो वायरल होने के बाद दर्ज हुई FIR

सौरभ कुमार

• 06:44 PM • 18 Feb 2026

Bihar Board 10th Exam: बेगूसराय में मैट्रिक परीक्षा के दौरान देरी से पहुंचने पर 20 फीट ऊंची दीवार फांदकर केंद्र में घुसने वाली छात्रा खुशबू कुमारी पर FIR दर्ज की गई है. शिक्षा विभाग ने इस अनुशासनहीनता पर सख्त रुख अपनाते हुए छात्रों को समय पर पहुंचने और नियमों का पालन करने की कड़ी चेतावनी दी है.

10वीं की परिक्षा के दौरान चीटिंग
10वीं की परिक्षा के दौरान चीटिंग
Google CTA

Bihar Board 10th Exam: बिहार में मैट्रिक (10वीं) की परीक्षा के दौरान नियमों की धज्जियां उड़ाने वाली एक छात्रा पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. बेगूसराय के बलिया स्थित एस.एस. उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पर लेट पहुंचने के बाद दीवार फांदकर अंदर प्रवेश करने वाली छात्रा खुशबू कुमारी के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है.

Read more!

वायरल हुआ था छात्रा का वीडियो

सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि छात्रा लेट होने के कारण परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार से प्रवेश नहीं मिलने पर चारदीवारी के पास पहुंचती है. वहां मौजूद लोगों और एक युवक की मदद से वह लगभग 20 फीट ऊंची दीवार फांदकर केंद्र के भीतर दाखिल होती है. इस दौरान वहां तैनात अधिकारी उसे रोकते रहे, लेकिन छात्रा ने उनकी एक न सुनी. 

शिक्षा विभाग की कड़ी कार्रवाई

जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति का सख्त आदेश है कि परीक्षार्थी समय पर केंद्र पहुंचें. उन्होंने स्पष्ट किया कि लेट होने पर जबरन या दीवार फांदकर प्रवेश करने वालों पर FIR दर्ज की जाएगी और उन्हें दो साल के लिए परीक्षा से वंचित भी किया जा सकता है. प्रशासन ने छात्रों से अपील की है कि वे सुबह 9:00 बजे से पहले केंद्र पर अपनी एंट्री सुनिश्चित करें.

बेगूसराय जिले में कुल 43 केंद्रों पर शांतिपूर्ण परीक्षा आयोजित करने के लिए मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की गई है, लेकिन इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और छात्रों की अनुशासनहीनता पर सवाल खड़े कर दिए हैं. 

ये भी पढ़ें: घर में घुसा...गोली मारी...फिर पहुंचा थाने, मुजफ्फरपुर से सामने आई सनकी आशिक की कातिलाना कहानी