Bihar Board 10th Result 2026 LIVE: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, फटाफट ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट

Bihar Board Matric Result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं के लाखों छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने दोपहर 1:15 बजे मैट्रिक रिजल्ट जारी कर दिया. अब छात्र अपने रोल नंबर की मदद से घर बैठे रिजल्ट देख सकते हैं. जानिए कैसे आसान स्टेप्स से बिना किसी परेशानी के डाउनलोड करें अपनी मार्कशीट.

Bihar Board Matric Result 2026
Bihar Board Matric Result 2026

संदीप कुमार

follow google news

Bihar Board 10th Result 2026 बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से कक्षा 10वीं यानी मैट्रिक (Bseb 10th Result Check Online) का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन रह. प्रदेश में इस साल दो छात्राएं ने टॉप किया. इसमें पुष्पांजलि कुमारी और सबरीन परवीन का नाम शामिल है. दोनों को ही मार्कशीट में 492 नंबर मिले हैं.

Read more!

आपको बता दें कि पुष्पांजलि कुमारी सिमतुल्ला आवासीय विद्यालय की छात्रा हैं. वहीं सबरीन परवीन उच्च माध्यमिक विद्यालय चौराही, वैशाली में पढ़ती हैं. इस साल कुल 81.79% छात्र-छात्राएं परीक्षा में सफल हुए, जिसमें छात्राओं का पास प्रतिशत छात्रों से अधिक रहा. कुल मिलाकर इस बार 12 लाख 35 हजार 743 स्टूडेंट्स ने 10वीं में सफलता हासिल की है.

Bihar Board Result Kaise Dekhe: कैसे देखें बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जांए जो नीचे दी गई है. यहां जाकर छात्रों को कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे.

  • सबसे पहले वेबसाइट के होमपेज पर जाएं
  • बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए रोल कोड और रोल नंबर को दर्ज करें.
  • कैप्चा कोड भरने के बाद सबमिट बटन दबाएं
  • अब आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखने लगेगा
  • अब आपअपनी प्रोविजनल मार्कशीट भविष्य के डाउनलोड कर लें

Bihar Board Result 2026 Check Online: BSEB Class 10th Result कहां देखें

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

वेबसाइट 1-  https://result.biharboardonline.org/

वेबसाइट 2- https://matricbiharboard.com/

छात्रों के लिए जरूरी सलाह

छात्र बिल्कुल शांत रहकर अपना रिजल्ट देखें
किसी भी अफवाह या गलत जानकारी पर भरोसा न करें
रिजल्ट से जुड़ी हर अपडेट आधिकारिक माध्यम से ही लें
अगर रिजल्ट वेबसाइट स्लो हो तो कुछ देर बाद दोबारा प्रयास करें

5.10 लाख परीक्षार्थी ने दिया था एग्जाम

साल 2025-26 के शैक्षणिक सत्र में बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में 15.10 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे. बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार इस बार छात्राओं की संख्या छात्रों से अधिक रही है. कुल 7.85 लाख छात्राओं और 7.26 लाख छात्रों ने इस परीक्षा में शामिल हुए थे. राज्यभर के 1699 केंद्रों पर 17 फरवरी से 25 फरवरी तक परीक्षा आयोजित की गई थी.

    follow google news