Bihar Board 10th Result Topper List : बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी दो बेटियों ने किया कमाल, देखें टॉपर्स की पूरी लिस्ट और उनके नबंर

Bihar Board 10th Result 2026 LIVE: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक परीक्षा 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं. इस साल पुष्पांजलि कुमारी और सबरीन परवीन ने 492 अंक पाकर संयुक्त रूप से पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. इनके अलावा देखें टॉप 5 में कौन कौन स्टूडेंट्स हुए शामिल.

Bihar Board 10th Result Topper List :
Bihar Board 10th Result Topper List :

संदीप कुमार

follow google news

Bihar Board 10th Result Topper List : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक यानी 10 वीं के बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया. रविवार को दोपहर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने नतीजों की घोषणा की. प्रदेश में मैट्रिक परीक्षा में इस सत्र 2025-26 में कुल 81.79 % स्टूडेंट्स ने सफला हासिल की. बोर्ड के अनुसार कुल 12 लाख 35 हजार 743 बच्चों ने इस परीक्षा में सफल हुए. इसमें भी छात्राओं का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा है.

Read more!

बात दें कि इस साल बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा में दो छात्राओं ने पूरे राज्य में फर्स्ट रैंक यानी पहला स्थान हासिल किया है. इसमें जमुई के सिमुलतला आवासीय विद्यालय की छात्रा पुष्पांजलि कुमारी और वैशाली जिले के उच्च माध्यमिक विद्यालय चौराही की छात्रा सबरीन परवीन को 492 नंबर मिले हैं. परीक्षा में दोनों ही छात्राओं ने 98.4 % नंबर  हासिल किए. वहीं इस बीच अब टाॅपर की लिस्ट भी जारी कर दी गई है. ऐसे में टॉप 5 में किन स्टूडेंट्स के नाम शामिल हैं.

टॉप 5 स्टूडेंट्स की लिस्ट

बिहार बोर्ड की इस लिस्ट में प्रदेश के अलग अलग जिलों के कई छात्र-छात्राओं ने जगह बनाई है. लिस्ट के अनुसार टॉप 5 कीमें बेटियों का दबदबा देखने को मिला है. जानें किस स्टूडेंट्स ने कहां से किया टाॅप.

रैंक   स्टूडेंट्स के नाम स्कूल का नाम   टाेटल नंबर  प्रतिशत
1 पुष्पांजलि कुमारी सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई 492  98.4%
1 सबरीन परवान  सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई   492  98.4%
2 नाहिद सुल्ताना आर कृत हाई स्कूल बनवारीपुर, बेगूसराय 489 97.8%
3 अनुपा कुमारी उच्च माध्यमिक विद्यालय खरहना, बक्सर  488 97.6%
3 ओम कुमार  बी एस एस हाई स्कूल रजवाड़ा, बेगूसराय 488     97.6%
ज्योति कुमारी जे पी एन हाई स्कूल नरहन, समस्तीपुर  487     97.4%
अनुभव कुमार   मदिता विद्यार्थी एच/एस भरतशिला, बांका 487 97.4%
अंश राज     उत्क्रमित एम एस बैरिया रूँपाउली, पूर्णिया 487  97.4%
प्रेरणा कुमारी आर कृत हाई स्कूल बनवारीपुर, बेगूसराय 486     97.2%
नसरीन परवीन आर डी एम हाई स्कूल गड़हनी, भोजपुर 486      97.2%
अवनीश कुमार बी पी हाई स्कूल बेगूसराय  486     97.2%
विकास कुमार गुप्ता एस एस 108 हाई स्कूल हट्टा, कैमूर 486     97.2%
रूपेश कुमार उच्च माध्यमिक स्कूल सुहाथ, सहरसा 486     97.2%

स्टूडेंट्स यहां देखें अपनी मार्कशीट

मैट्रिक परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को आधिकारिक पोर्टल https://result.biharboardonline.org/ या https://matricbiharboard.com/ पर जाना होगा. वहां अपना रोल कोड और रोल नंबर डालकर आप अपना परीक्षाफल और डिजिटल मार्कशीट देख सकते हैं.

यहां पढ़ें: Bihar Board 10th Result 2026 LIVE: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, फटाफट ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट

    follow google news