Bihar Board 12th Results 2026 Topper Marksheet: बिहार बोर्ड 12th आर्ट्स में निशू कुमारी ने 95.80% पाकर किया टॉप, मार्कशीट देख उड़ जाएंगे होश

बिहार बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2026 में गया जिले की निशू कुमारी ने 95.80% अंकों के साथ पूरे प्रदेश में टॉप किया है. यशवंत इंटर कॉलेज की छात्रा निशू की इस बड़ी कामयाबी और उनके संघर्ष पर फैमिली में खुशी की लहर.

NewsTak
कला वर्ग में नीशू कुमारी ने किया टॉप.

बृजेश उपाध्याय

follow google news

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 23 मार्च दिन सोमवार को घोषित हो गया. इस बार बिहार में कला वर्ग के टॉप 5 की लिस्ट में 9 लड़कियां और 4 लड़के हैं. कला वर्ग की टॉपर निशू कुमारी हैं. निशू ने  95.80 अंक पाकर पूरे बिहार में औव्वल हैं. गया की रहने वाली निशू ने अपनी पढ़ाई यशवंत इंटर कॉलेज खिजरसराय से की है. निशू के पिता का नाम आमोद कुमार है. निशू ने कड़ी मेहनत और लगन से अपने माता-पिता, गांव, कॉलेज और जिला के साथ पूरे प्रदेश का नाम रौशन किया है. 

Read more!

निशू कुमारी के घर पर सेलिब्रेशन का माहौल है. इनके स्कूल में भी टीचर्स में खुशी की लहर है. परिजन बिटिया के बिहार टॉप करने पर फूले नहीं समा रहे. एक दूसरे का मुंह मीठा कराया जा रहा है. निशू ने एक विषय में 100 में से पूरे 100 और तीन विषयों में 95 या इससे ऊपर अंक प्राप्त किया है. 

देखें निशू कुमारी की मार्कशीट 

यहां देखें टॉप 5 की पूरी लिस्ट और मार्क्स

BSEB 12th Result 2026 Toppers: बिहार बोर्ड 12वीं में साइंस स्ट्रीम में आदित्य प्रकाश बने टॉपर, सामने आई मार्कशीट

Bseb 12th Result 2026 Check Online: जारी हो गया बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजे, ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट
 

    follow google news