Bseb 12th Result 2026 Check Online: जारी हो गया बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजे, ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट

Bseb Result Check Online: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया गया है. शिक्षा मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में तीनों स्ट्रीम के नतीजे घोषित किए. अब लाखों छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. जानिए रिजल्ट देखने का आसान तरीका, आधिकारिक वेबसाइट और टॉपर्स को मिलने वाले इनाम की पूरी जानकारी.

ADVERTISEMENT

Bseb Result Check Online
Bseb Result Check Online
google news

12th Result Bihar Board: बिहार बोर्ड (BSEB) ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने आज यानी 23 मार्च 2026 को दोपहर 1:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में तीनों स्ट्रीम यानी आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स के नतीजे जारी किए. इस बार बिहार में 85% से अधिक बच्चों ने इंटरमीडिएट के एग्जाम में सफलता पाई है. आपको बता दें 2025-26 में बिहार में 13 लाख स्टूडेट्स ने 12वीं का एग्जाम दिया था.