12th Result Bihar Board: बिहार बोर्ड (BSEB) ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने आज यानी 23 मार्च 2026 को दोपहर 1:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में तीनों स्ट्रीम यानी आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स के नतीजे जारी किए. इस बार बिहार में 85% से अधिक बच्चों ने इंटरमीडिएट के एग्जाम में सफलता पाई है. आपको बता दें 2025-26 में बिहार में 13 लाख स्टूडेट्स ने 12वीं का एग्जाम दिया था.
ADVERTISEMENT
Bseb Result Kaise Dekhe: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कैसे देखें?
- बिहार बोर्ड 12वीं के एडमिट कार्ड पर दिए गए अपना रोल कोड और रोल नंबर डालें
- इसके बाद कैप्चा वेरिफिकेशन पूरा करें
- इसके बाद 'View' पर क्लिक करें
- इसके बाद बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड, पटना, कक्षा 12 का रिजल्ट 2026 आपकी स्क्रीन पर दिखेगा
- ऑनलाइन प्रकाशित बिहार बोर्ड 12वीं की मार्कशीट 2026 को सेव करें और उसका प्रिंटआउट लें
Bseb Official Website: रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट्स
छात्र नीचे दी गई वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. अगर भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट स्लो हो हाेती है तो ऐसे में छात्र इन दोनों वेबसाइट का उपयोग कर सकते हैं:
SMS से भी देख सकेंगे रिजल्ट
स्टूडेंट मैसेज के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
इसके लिए मोबाइल से BIHAR 12 लिखकर अपने रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ 56263 पर SMS भेजना होगा. इसके बाद कुछ ही देर में रिजल्ट मोबाइल पर मिल जाएगा.
बिहार बोर्ड की तरफ से छात्रों को जरूरी सलाह
- छात्र बिल्कुल शांत रहकर अपना रिजल्ट देखें
- किसी भी अफवाह या गलत जानकारी पर भरोसा न करें
- रिजल्ट से जुड़ी हर अपडेट आधिकारिक माध्यम से ही लें
- अगर रिजल्ट वेबसाइट स्लो हो तो कुछ देर बाद दोबारा प्रयास करें
बिहार बोर्ड इंटर के टॉपर्स को मिलता है ये सब
- प्रथम स्थान: 1 लाख रुपये नकद, एक लैपटॉप, किंडल ई-बुक रीडर और प्रशस्ति पत्र
- द्वितीय स्थान: 75,000 रुपये नकद, एक लैपटॉप, किंडल ई-बुक रीडर
- तृतीय स्थान: 50,000 रुपये नकद, एक लैपटॉप, किंडल ई-बुक रीडर
- सांत्वना पुरस्कार: चौथी से 10वीं रैंक तक वालों को 10-10 हजार रुपये और लैपटॉप
- इसके अलावा, इंटर पास अविवाहित छात्राओं को 25,000 रुपये की अलग से आर्थिक सहायता
मार्कशीट में ये जरुर चेक करें
यहां छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी मार्कशीट डाउनलोड करने के बाद उस पर दिए गए नाम, पिता का नाम और प्राप्त अंकों की अच्छी तरह जांच कर लें, जिससे की उन्हें भविष्य में किसी कॉलेज में एडमिशन लेने में कोई समस्या नहीं हो.
यह भी पढ़ें:
ADVERTISEMENT


