Bseb 12th Science Topper Marksheet: पिता के साथ किराना दुकान पर हाथ बटाने वाली पलक ने गाड़ दिए झंडे, टॉपर पलक की मार्कशीट देख उड़ जाएंगे होश

Bseb 12th Science Topper Marksheet: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 में मुजफ्फरपुर की पलक कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए साइंस स्ट्रीम में 95 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं. उनकी मार्कशीट सामने आते ही हर कोई जानना चाहता है कि किस विषय में उन्हें कितने नंबर मिले. ऐसे में खबर में देखिए उनकी मार्कशीट.

BSEB Topper Palak Kumari
BSEB Topper Palak Kumari

संदीप कुमार

follow google news

BSEB Topper Palak Kumari: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. बिहार में इस साल कुल 85.19 प्रतिशत छात्रों ने 12वीं की परीक्षा में सफलता हालिस की है. इसमें  86.23 प्रतिशत छात्राओं और 84.09 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं. इसी में मुजफ्फरपुर की पलक कुमारी भी शामिल हैं. उन्होंने 12 वीं में साइंस स्ट्रीम में 95 प्रतिशत हासिल कर पांचवी रैंक हासिल की है. मार्कशीट पर उनके नंबर देखने से पता चलता है कि उन्होंने इस एग्जाम में शानदार नंबर मिले हैं. ऐसे में चलिए मार्कशीट में देखते हैं पलक कुमारी के नंबर.

Read more!

जानें किस सब्जेक्ट में मिले कितने नंबर

रिजल्ट आने के बाद से पलक के घर पर खुशी का माहौल. लगातार लोग उन्हें बधाई देने पहुंच रहे हैं. मुजफ्फरपुर के सरैया के राजकीयकृत सीनियर सेकेंडरी पढ़ाई करने वाली ने 12 वीं में हिंदी में सबसे अधिक नंबर हासिल किए है. उन्हें हिन्दी में 100 में 99, अंग्रेजी में 95, फिजिक्स में 100 में से 94,  केमेस्ट्री में 100 में से 92, बायोलॉजी में 100 में से 95 और मैथ्स में 100 में से 89 नंबर हासिल किए हैं.

साधारण परिवार! पिता चलाते हैं किराना दुकान

पलक की इस सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत और लगन है. बातें दे कि वे एक साधारण परिवार से आती हैं. पलक के पिता घर पर ही एक छोटा सा किराना दुकान चलाते हैं. ऐसे में सीमित संसाधनों के बावजूद पलक ने अपने लक्ष्य को हासिल कर ये साबित कर दिया कि मेहनत के आगे कोई भी बाधा बड़ी नहीं होत. वहीं पलक के परिजनों ने  इस सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि वो शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रही हैं. उधर पलक के टीचर्स ने  उनकी इस उपलब्धि को अन्य छात्रों के लिए प्रेरणादायक बताया है. 

ऐसे चेक करे रिजल्ट

Bseb Result Kaise Dekhe: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कैसे देखें?

  1. बिहार बोर्ड 12वीं के एडमिट कार्ड पर दिए गए अपना रोल कोड और रोल नंबर डालें
     
  2. इसके बाद कैप्चा वेरिफिकेशन पूरा करें
     
  3. इसके बाद 'View' पर क्लिक करें
     
  4. इसके बाद बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड, पटना, कक्षा 12 का रिजल्ट 2026 आपकी स्क्रीन पर दिखेगा
     
  5. ऑनलाइन प्रकाशित बिहार बोर्ड 12वीं की मार्कशीट 2026 को सेव करें और उसका प्रिंटआउट लें

Bseb Official Website: रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट्स

छात्र नीचे दी गई वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. अगर भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट स्लो हो हाेती है तो ऐसे में छात्र इन दोनों वेबसाइट का उपयोग कर सकते हैं:

https://interbiharboard.com/

यह भी पढ़ें: BSEB 12th Result 2026 Toppers: बिहार बोर्ड 12वीं में साइंस स्ट्रीम में आदित्य प्रकाश बने टॉपर, सामने आई मार्कशीट

    follow google news