Bihar Board 10th Topper Marks: बिहार बोर्ड में 10वीं की टॉपर सबरीन परवीन की मार्कशीट आई सामने, साइंस में मिले चौंकाने वाले नंबर, देखें मार्कशीट

BSEB Matric Result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजों में वैशाली की सबरीन परवीन ने राज्य में प्रथम स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया है. आइए देखते हैं टॉपर सबरीन की मार्कशीट और उनके नंबर.

Bihar Board 10th Topper Sabreen Praween Marksheet
Bihar Board 10th Topper Sabreen Praween Marksheet

संदीप कुमार

follow google news

Bihar Board 10th Topper Sabreen Praween Marksheet: बिहार बोर्ड ने 10 वीं यानी मैट्रिक का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार 139 स्टूडेंट्स ने प्रदेश में टॉप 10 में अपनी जगह बनाई. इस बार प्रदेश में बेटियों का जलवा देखने को मिला. प्रदेश में इस बार फर्स्ट रैंक पर दो बेटियों ने जगह बनाई बनाई है. इसमें पुष्पांजलि कुमारी और सबरीन परवीन का नाम शामिल है. ऐसे में अब सबरीन परवीन की मार्कशीट समाने आई है. इससे साफ उनकी मेहनत नजर आ रही है. 

Read more!

आपको बात दें कि सबरीन परवीन बिहार के वैशानी जिले की रहने वाली है. उन्होंने यहां उच्च माध्यमिक विद्यालय चौराही की छात्रा सबरीन ने 500 में से  492 नंबर हासिल किए हैं. ऐसे में उन्होंने पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है. ऐसे में चलिए देखते हैं उन्हें किस सब्जेक्ट में कितने नंबर मिले हैं...

किस सब्जेक्ट में मिले कितने नंबर

सबरीन परवीन ने मार्कशीट में  492 नंबरों के साथ  फर्स्ट डिवीजन हालिस की है. उन्हें हर सब्जेक्ट में बेहतरीन नंबर मिले हैं. यही वजह है कि पुष्पांजलि कुमारी के साथ वे भी संयुक्त रूप से स्टेट टॉपर बनीं हैं. सबरीन की मार्कशीट में उन्हें साइंस में 100 में से 100 नंबर मिले हैं. इसमें  थ्योरी में 80 और प्रैक्टिकल में 20 नंबर मिले हैं. इसके अलावा मैथ्स मे  भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा. इसमें उन्हें 100 में से 99 नंबर मिले हैं. नीचे देखिए किस सब्जेक्ट में मिले कितने नंबर

  • M.I.L. उर्दू: 98 नंबर
  • S.I.L. हिंदी: 98 नंबर
  • गणित: 99 नंबर
  • सोशल साइंस: 97 नंबर
  • साइंस: 100 नंबर
  • अंग्रेजी: 89 नंबर

81.79 फीसदी बच्चे हुए पास

आपको बात दें कि बिहार बोर्ड ने इस बार महज 12 दिनों के भीतर मूल्यांकन कार्य पूरा कर परिणाम जारी किया है, जिसमें कुल 81.79 फीसदी बच्चे पास हुए हैं. राज्यभर में कुल 12 लाख 35 हजार 743 बच्चों ने सफलता पाई है, जिनमें सबरीन जैसी छात्राओं ने अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया है.

यह भी पढ़ें: Bihar Board 10th Result 2026 LIVE: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, फटाफट ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट

    follow google news