Bihar Cabinet Expansion: सम्राट चौधरी कैबिनेट के संभावित मंत्रियों के नाम आए सामने, जानें किन चेहरों को मिल सकती है जगह!

Bihar Cabinet Expansion: बिहार में सम्राट चौधरी कैबिनेट विस्तार को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. संभावित मंत्रियों के नाम सामने आने के बाद बीजेपी, जेडीयू और सहयोगी दलों के कई बड़े चेहरों के मंत्री बनने की चर्चा जोरों पर है. जानिए किन नेताओं को मिल सकती है जगह, कौन से नए चेहरे हो सकते हैं शामिल और बिहार की राजनीति में क्या बदल सकते हैं समीकरण.

Bihar Cabinet Expansion Ministers List
Bihar Cabinet Expansion Ministers List

आशीष अभिनव

follow google news

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव और तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद बिहार की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज हैं और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नए कैबिनेट को लेकर संभावित मंत्रियों की लिस्ट भी सामने आने लगी है. सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी, जनता दल यूनाइटेड और अन्य सहयोगी दलों के कोटे से बनने वाले मंत्रियों के नामों पर लगभग सहमति बन गई है. माना जा रहा है कि बीजेपी इस बार कुछ नए प्रयोग कर सकती है और नए चेहरों को मौका दे सकती है.

Read more!

बीजेपी कोटे से संभावित मंत्रियों के नाम

भारतीय जनता पार्टी के कोटे से मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले संभावित चेहरों में कई दिग्गज और कुछ नए नाम चर्चा में हैं. सूत्रों के अनुसार दिलीप जायसवाल, विजय सिन्हा और रामकृपाल यादव जैसे अनुभवी नेताओं का मंत्री बनना तय है. इनके अलावा श्रेयासी सिंह, लखेंद्र पासवान और रमा निषाद के नाम भी रेस में आगे चल रहे हैं. साथ ही प्रमोद कुमार चंद्रवंशी, अरुण शंकर प्रसाद, संजय सिंह टाइगर और संगीता कुमारी के नामों पर भी गंभीरता से विचार किया जा रहा है. बेगूसराय से रजनीश कुमार का नाम भी संभावितों की सूची में शामिल है. बीजेपी नेतृत्व बंगाल और असम की जीत से उत्साहित है, ऐसे में बिहार में भी चौंकाने वाले नाम सामने आ सकते हैं.

जेडीयू कोटे से पुराने चेहरों पर भरोसा

जनता दल यूनाइटेड की बात करें तो पार्टी अपने पुराने और अनुभवी मंत्रियों पर ही फिर से भरोसा जताती नजर आ रही है. संभावित लिस्ट के मुताबिक, श्रवण कुमार, लेसी सिंह, अशोक चौधरी और जमा खान एक बार फिर मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. इनके साथ ही शीला मंडल, सुनील कुमार, मदन सहनी और रतेश सदा के भी कैबिनेट में रिपीट होने की प्रबल संभावना है. भगवान सिंह कुशवाहा और जयंत राज के नाम भी चर्चाओं में बने हुए हैं. जेडीयू में अब निशांत कुमार के नेतृत्व का युग शुरू हो चुका है, ऐसे में पार्टी कुछ ऐसे चेहरों को भी ला सकती है जो भविष्य की राजनीति के लिए अहम साबित हों.

सहयोगी दलों की हिस्सेदारी और समीकरण

महागठबंधन के अन्य सहयोगी दलों को भी नई कैबिनेट में उचित प्रतिनिधित्व मिलने की उम्मीद है. चिराग पासवान की पार्टी LJPR के कोटे से संजय पासवान और पूर्व मंत्री संजय सिंह के नामों की चर्चा है. वहीं, जीतन राम मांझी की पार्टी HAM से उनके बेटे संतोष सुमन एक बार फिर मंत्रिमंडल का हिस्सा बन सकते हैं. उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी RLM के कोटे से दीपक प्रकाश के नाम की चर्चा है, हालांकि वह वर्तमान में किसी सदन के सदस्य नहीं हैं. यह संभावित फॉर्मूला एनडीए के भीतर सीटों और जातीय समीकरणों को साधने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है.

नए प्रयोग और भविष्य की रणनीति

इस बार के कैबिनेट विस्तार में सबसे खास बात भारतीय जनता पार्टी का नया प्रयोग हो सकती है. बीजेपी आलाकमान का मानना है कि राज्यों में मिली हालिया जीत के बाद पार्टी को नए और युवा चेहरों को आगे लाना चाहिए. सूत्रों का कहना है कि संभावित लिस्ट में से कुछ नाम बेहद चौंकाने वाले हो सकते हैं, जिन पर पार्टी अंतिम मुहर लगा सकती है. बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और आगामी चुनावों को देखते हुए सम्राट चौधरी अपनी टीम में अनुभव और जोश का तालमेल बिठाने की कोशिश करेंगे. अब देखना दिलचस्प होगा कि जब आधिकारिक सूची आएगी, तो उनमें से कितने नामों पर अंतिम मुहर लगती है.

यहां देखें वीडियो

Bihar Cabinet Expansion 2026: बिहार में सम्राट चौधरी सरकार के कैबिनेट विस्तार की तारीख तय, JDU से 11 तो BJP कोटे से इतने विधायक बनेंगे मंत्री

    follow google news