CM चेहरे के सस्पेंस के बीच बिहार में शिवराज सिंह चौहान को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश में सियासी हलचल हुई तेज

बिहार की राजनीति में तेजी से बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा शपथ के बाद नए मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस गहरा गया है. इस बीच बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उन्हें केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है, जिससे बड़े फैसले के संकेत मिल रहे हैं.

शिवराज सिंह चौहान को बिहार में ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया
शिवराज सिंह चौहान को बिहार में ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया

सैय्यद अलमदार हुसैन रिजवी

follow google news

Bihar Next CM: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने के बाद प्रदेश में नए सीएम चेहरे को लेकर सस्पेंश बना हुआ है. सबकी की नजरें इस बात पर टिंकी हैं कि बिहार के अगले सीएम कौन और किस पार्टी से हाेने वाले हैं. इस बीच अब बीजेपी ने प्रदेश में नई सरकार के गठन और मुख्यमंत्री के चयन के लिए अपनी प्रक्रिया को तेज कर दिया है. इसके लिए पर्टी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को बड़ी बड़ी जिम्मेदारी दी है.

Read more!

दरअसल, बीजेपी आलाकमान ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को बिहार के लिए सेंट्रल ऑब्जर्वर यानी केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है. ऐसे अब इस जिम्मेदारी के बाद शिवराज सिंह चौहान जल्द ही पटना पहुंचेंगे.

बड़े बदलाव की तैयारी में बीजेपी?

जानकारी के अनुसार, शिवराज पटना में बीजेपी के आयोजित बीजेपी विधायक दल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे. पार्टी के आधिकारिक लेकर के अनुसार, शिवराज सिंह चौहान की देखरेख में ही बिहार के अगले नेता का चुनाव किया जाएगा. राजनीतिक पंडितों का मानना है कि शिवराज की एंट्री इस बात का संकेत है कि बीजेपी बिहार में किसी बड़े बदलाव की तैयारी में है.

नीतीश कुमार इस दिन सौंप सकते हैं का इस्तीफा 

बता दें कि नीतीश कुमार ने हाल ही में राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ ली है. इससे पहले उन्होंने बिहार विधान परिषद की सदस्यता छोड़ दी थी. 10 अप्रैल को शपथ ग्रहण के बाद से ही पटना के गलियारों में हलचल तेज है. माना जा रहा है कि 14 अप्रैल को होने वाली कैबिनेट बैठक के बाद नीतीश कुमार राजभवन जाकर अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं. उनके इस्तीफे के साथ ही बिहार में नीतीश युग के अध्याय का अंत हो जाएगा.

कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री?

बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में कई नाम चर्चा में हैं. बीजेपी के भीतर सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा और कुछ चौंकाने वाले नामों पर मंथन चल रहा है. शिवराज सिंह चौहान का काम सभी विधायकों की राय जानकर दिल्ली दरबार तक रिपोर्ट पहुंचाना और सर्वसम्मति से नए नेता का नाम घोषित करना है. क्या बीजेपी इस बार अपना मुख्यमंत्री बनाएगी या गठबंधन का कोई नया फॉर्मूला सामने आएगा, इस पर पूरे देश की नजरें टिकी हैं.

यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार के साथ बंद कमरे में सीक्रेट मीटिंग करने वाले ये नेता कौन…CM की रेस में सामने आया नाम

    follow google news