32 बॉल, 100 रन और एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड... मिलिए बिहार के नए 'रन मशीन' शाकिबुल गनी से, जिसने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

अनिकेत कुमार

• 12:25 PM • 15 Feb 2026

Bihar Cricketer Sakibul Gani Interview: बिहार के कप्तान शाकिबुल गनी ने महज 32 गेंदों में शतक जड़कर 50 ओवर के क्रिकेट में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया और ईशान किशन जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया.

बिहार
बिहार
Google CTA

Shakibul Gani Interview: बिहार क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक पल है. बिहार की टीम ने विजय हजारे ट्रॉफी और रणजी ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप में न सिर्फ जीत हासिल की बल्कि टीम के कप्तान शाकिबुल गनी ने बल्ले से वह कर दिखाया जो अब तक विश्व क्रिकेट में बड़े-बड़े धुरंधर नहीं कर पाए. शाकिबुल गनी ने 50 ओवर के फॉर्मेट में महज 32 गेंदों में शतक ठोककर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) ने इस उपलब्धि पर पूरी टीम का भव्य स्वागत किया.

Read more!

32 गेंदों में शतक और ईशान किशन का रिकॉर्ड ध्वस्त

बिहार के कप्तान शाकिबुल गनी ने 'बिहार तक' से खास बातचीत में अपनी इस ऐतिहासिक पारी का अनुभव साझा किया. उन्होंने बताया कि किस तरह उन्होंने वैभव और ईशान किशन जैसे खिलाड़ियों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. शाकिबुल ने कहा, "काफी अच्छा लग रहा है कि मैंने अपनी टीम और बिहार के लिए यह मुकाम हासिल किया. उस समय टीम को इसकी जरूरत थी. वैभव ने बेहतरीन शुरुआत दी थी, जिसके बाद हमने कोच से बात की और एक बड़ा स्कोर बनाने का लक्ष्य रखा."

टीम ने बनाया 572 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर

शाकिबुल की इस तूफानी पारी की बदौलत बिहार की टीम ने 50 ओवर के मैच में 572 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो अपने आप में एक विश्व रिकॉर्ड है. कप्तान ने बताया कि शुरुआत के 20 ओवर में खेल सामान्य था, लेकिन उसके बाद उन्होंने हर 10-20 ओवर के लिए खास प्लान बनाया और उसे मैदान पर उतारा. 

एलीट ग्रुप में जगह और भविष्य की तैयारी

विजय हजारे और रणजी ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप में चैंपियन बनने के बाद अब बिहार की टीम एलीट ग्रुप में शामिल होने के लिए तैयार है. शाकिबुल ने कहा, "हमारी तैयारी अभी से शुरू हो चुकी है. हेमंत ट्रॉफी और डिस्ट्रिक्ट मैचेस के जरिए हम खुद को एलीट ग्रुप के लिए तैयार कर रहे हैं. इस बार हमारी कोशिश होगी कि हम वहां निरंतर अच्छा प्रदर्शन करें और अपनी जगह बनाए रखें." 

IPL के ऑक्शन लिस्ट में नाम न होने पर उन्होंने सकारात्मक रुख अपनाते हुए कहा कि फिलहाल उनका पूरा ध्यान अपने खेल को बेहतर बनाने पर है और भविष्य में उन्हें उम्मीद है कि वे वहां भी नजर आएंगे. 

ये भी पढ़ें:एग्जाम सेंटर पर स्टार क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की एक झलक पाने को बेताब हुए शिक्षक, लेकिन परीक्षा हॉल में नहीं