एग्जाम सेंटर पर स्टार क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की एक झलक पाने को बेताब हुए शिक्षक, लेकिन परीक्षा हॉल में नहीं मिलेगा कोई स्पेशल ट्रीटमेंट

Vaibhav Suryavanshi Exam Center:अंडर-19 वर्ल्ड कप स्टार वैभव सूर्यवंशी अब समस्तीपुर में 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने जा रहे हैं. सीबीएसई परीक्षा के लिए उनका सेंटर पोदार इंटरनेशनल स्कूल में बनाया गया है, जहां उन्हें एक सामान्य छात्र की तरह परीक्षा देनी होगी. जानिए परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था और छात्रों-शिक्षकों के उत्साह की पूरी खबर.

ADVERTISEMENT

Vaibhav Sooryavanshi
Vaibhav Sooryavanshi(तस्वीर- सोशल मीडिया)
google news

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से दुनिया को अपना मुरीद बनाने वाले वैभव सूर्यवंशी अब समस्तीपुर में अपनी शैक्षणिक प्रतिभा साबित करने के लिए तैयार हैं. 17 फरवरी से शुरू हो रही सीबीएसई (CBSE) 10वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए वैभव का केंद्र पोदार इंटरनेशनल स्कूल में पड़ा है. वैभव की उपस्थिति को लेकर न केवल छात्र, बल्कि स्कूल के शिक्षक भी बेहद उत्साहित और एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.