बिहार चुनाव के लिए बीजेपी के संभावित 48 उम्मीदवारों की लिस्ट आई सामने, विजय कुमार सिन्हा इस सीट से लड़ सकते हैं चुनाव 

BJP candidates list Bihar: बिहार चुनाव से पहले बीजेपी की संभावित 48 उम्मीदवारों की लिस्ट सामने आई. विजय कुमार सिन्हा लखीसराय और मंगल पांडे सिवान से लड़ सकते हैं चुनाव.

बीजेपी के संभावित 48 उम्मीदवारों की लिस्ट आई सामने
बीजेपी के संभावित 48 उम्मीदवारों की लिस्ट आई सामने

इन्द्र मोहन

• 02:17 PM • 14 Oct 2025

follow google news

बिहार में भले ही एनडीए में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय हो गया लेकिन किन सीटों पर कौन लड़ेगा यह विवाद लगातार जारी है. नीतीश कुमार और चिराग पासवान के बीच कुछ सीटें जैसे सोनबरसा, राजगीर पर पेंच फंसा हुआ है. इन सीटों को लेकर नीतीश कुमार ने नाराजगी जताई है और अपने उम्मीदवारों को सिंबल देकर नॉमिनेशन की तैयारी करने के लिए भी कह दिया है. इसी बीच बीजेपी के आलाकमान उन्हें मनाने के लिए पटना आए और उनसे लगातार बात की जा रही है. लेकिन इसी बीच सूत्रों के हवाले से एक बड़ी खबर सामने आई है.

Read more!

बीजेपी ने बिहार चुनाव के लिए अपने 48 सीटों से उम्मीदवार फाइनल कर लिए है और उन्हें नॉमिनेशन की तारीख तय करने और तैयारी शुरू करने के लिए भी कह दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार बहुत जल्द ही इन सीटों पर नॉमिनेशन फाइल कर दिया जाएगा क्योंकि काफी समय बचा है.

विजय सिन्हा का इस सीट से नाम

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बीजेपी ने जिन 48 सीटों पर उम्मीदवार के नाम फाइनल किए है उनपर कोई भी विवाद नहीं है. यानी एनडीए के किसी भी सहयोगी दल इस सीट पर अपना दावा नहीं ठोकेगी. इस लिस्ट में बीजेपी के कई दिग्गज नेता जैसे विजय कुमार सिन्हा, मंगल पांडेय समेत अन्य शामिल है. सूत्रों की मानें तो विजय कुमार सिन्हा लखीसराय और मंगल पांडे सिवान से चुनाव लड़ सकते हैं.

बीजेपी के संभावित 48 उम्मीदवार

  • विक्रम - सिद्धार्थ सौरभ 
  • मोहनिया - संगीता कुमारी 
  • ढाका - पवन जायसवाल 
  • रीगा - मोतीलाल प्रसाद 
  • बथनाहा - अनिल कुमार 
  • सीतामढ़ी - सुनील कुमार पिंटू 
  • बेनीपट्टी - विनोद नारायण झा 
  • खजौली - अरुण शंकर प्रसाद 
  • बिस्फी - हरिभूषण ठाकुर 
  • झंझारपुर - नीतीश मिश्रा 
  • छातापुर - नीरज कुमार सिंह 
  • फारबिसगंज - विद्या सागर 
  • सिकटी - विजय कुमार मंडल 
  • बनमनखी - कृष्ण कुमार ऋषि 
  • पूर्णिया - विजय कुमार खेमका 
  • कटिहार - तारकिशोर प्रसाद 
  • कोढ़ा - कविता देवी 
  • सहरसा - आलोक रंजन झा 
  • गौरा - बोराम सुजीत कुमार सिंह 
  • दरभंगा - संजय सरावगी 
  • जाले - जीवेश मिश्रा 
  • लौरिया - विनय बिहारी 
  • हरिसिद्धि - कृष्ण नंदन पासवान 
  • मधुबन - राणा रणधीर सिंह 
  • चिरैया - लाल बाबू प्रसाद गुप्ता 
  • बरुराज - अरुण कुमार सिंह 
  • पारू - अशोक कुमार सिंह 
  • साहिबगंज - राज कुमार सिंह 
  • बरौली - रामप्रवेश राय 
  • सिवान - मंगल पांडे 
  • गोरियाकोठी - देवेशकांत सिंह 
  • तरैया - जनक सिंह 
  • अमनौर - कृष्ण कुमार मंटू 
  • पातेपुर - लखेंद्र कुमार रोशन 
  • मोहिउद्दीननगर - राजेश कुमार सिंह 
  • रोसड़ा - वीरेंद्र कुमार 
  • बिहपुर - कुमार शैलेंद्र 
  • बांका - राम नारायण मंडल 
  • लखीसराय - विजय कुमार सिन्हा 
  • दीघा - संजीव चौरसिया 
  • बांकीपुर - नितिन नवीन 
  • जमुई - श्रेयसी सिंह 
  • कटौरिया - निक्की हेब्रम 
  • मोतिहारी - प्रमोद कुमार 
  • दरौंदा - करणजीत सिंह 
  • प्राणपुर - निशा सिंह 
  • गोपालगंज - कुसुम देवी 
  • वजीरगंज - वीरेंद्र सिंह 

बीजेपी चाहती है ज्यादा से ज्यादा सीटों पर जीत

बीजेपी के इस लिस्ट में यह साफ दिख रहा है कि इसमें वहीं विधायक जो पिछली बार चुनाव जीते थे. साथ ही यह बात भी सामने आ रही है कि बीजेपी ने 75 पार वाले फॉर्मूले को हटा लिया है और ज्यादा से ज्यादा सीटों पर चुनाव जीतने की जुगत में जुटे है. यह भी कहा जा रहा है कि बीजेपी की पूरी लिस्ट भी जल्द ही सामने आने वाली है.

यह खबर भी पढ़ें: चुनाव से ठीक पहले नीतीश कुमार की पार्टी को फिर लगा तगड़ा झटका, जेडीयू सांसद अजय मंडल ने दिया इस्तीफा

    follow google news