JDU second Candidate List: बिहार विधानसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है. जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने गुरुवार को अपनी दूसरी सूची जारी की. इसमें 44 उम्मीदवारों के नाम हैं. अब पार्टी ने कुल 101 सीटों पर अपने प्रतिनिधियों का ऐलान कर दिया है. इससे पहले पहली सूची में 57 नाम थे.
विवादित बयान देने वाले नेता की पत्नी को मिला टिकट
यह सूची विवादों से घिरी हुई है. तेज प्रताप यादव की पत्नी राजश्री सिंह की तुलना 'जर्सी गाय' से करने वाले पूर्व विधायक राजवल्लभ सिंह की पत्नी को टिकट मिला है. राजवल्लभ का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका था. JDU ने उन्हें हटाने के बजाय परिवार को मौका दिया. सूची में बाहुबली नेता आनंद मोहन सिंह के बेटे चेतन आनंद को औरंगाबाद जिले के नवीनगर से नामांकन दिया गया. चेतन 2020 में शिवहर से विधायक चुने गए थे. वे अब नई सीट पर दांव खेल रहे हैं.
यहां देखें पूरी लिस्ट
- वाल्मीकिनगर- धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकु सिंह
- सिकटा- समृद्ध वर्मा
- नरकटिया - विशाल साह
- केसरिया श्रीमती शालिनी मिश्रा
- शिवहर - श्वेता गुप्ता
- सुरसंड - नागेन्द्र राऊत
- रुन्नीसैदपुर - पंकज मिश्रा
- हरलाखी - सुधांशु शेखर
- बाबूबरही - मीना कामत
- फुलपरास - शीला मंडल
- लौकहा - सतीश साह
- निर्मली - अनिरुद्ध प्रसाद यादव
- पिपरा - राम विलास कामत
- सुपौल - विजेन्द्र प्रसाद यादव
- त्रिवेणीगंज (अ.जा.) - सोनम रानी सरदार
- रानीगंज (अ.जा.) - अचमित ऋषिदेव
- अररिया - शगुफ्ता अजीम
- जोकीहाट - मजर आलम
- ठाकुरगंज - गोपाल अग्रवाल
- अमौर - सबा जफर
- रुपौली - कलाधर मंडल
- धमदाहा - लेशी सिंह
- कदवा - दुलालचंद्र गोश्वामी
- मनिहारी (अ.ज.जा.) - शंभु सुमन
- बरारी - विजय सिंह निषाद
- गोपालपुर - बुलो मंडल
- सुल्तानगंज - डॉ० ललीत नारायण मंडल
- कहलगाव - शुभानंद मुकेश
- अमरपुर - जयंत राज
- धोरैया (अ.जा.) - मनीष कुमार
- बेलहर - मनोज यादव
- चैनपुर - जमा खान
- करगहर - बशिष्ठ सिंह
- काराकाट - महाबली सिंह
- नोखा - नागेन्द्र चन्द्रवंशी
- कुर्था- पप्पु कुमार वर्मा
- जहानाबाद - चंद्रेश्वर चन्द्रवंशी
- घोसी - ऋतुराज कुमार
- नबीनगर - चेतन आनंद
- रफीगंज - प्रमोद कुमार सिंह
- बेलागंज - मनोरमा देवी
- नवादा - विभा देवी
- झाझा - दामोदर रावत
- चकाई - सुमित कुमार सिंह
मुस्लिम उम्मीदवारों को भी मिली जगह
महिलाओं को भी प्रतिनिधित्व मिला. नौ महिलाओं को टिकट दिए गए. चार मुस्लिम उम्मीदवारों को मौका देकर पार्टी ने विविधता दिखाई. JDU का कहना है कि यह सूची विकास और एकता पर आधारित है.
दो चरण में होंगे इस बार चुनाव
बिहार चुनाव दो चरणों में होंगे. पहला चरण 6 नवंबर को. दूसरा 11 नवंबर को. वोट गिनती 14 नवंबर को होगी. NDA गठबंधन में JDU को 101 सीटें मिली हैं.
यह खबर भी पढ़ें: जदयू की पहली लिस्ट में 4 बाहुबली, 6 मंत्री, 18 मौजूदा विधायकों को मिला टिकट, जानें पूरा समीकरण