जदयू की पहली लिस्ट में 4 बाहुबली, 6 मंत्री, 18 मौजूदा विधायकों को मिला टिकट, जानें पूरा समीकरण
JDU First Candidate List: बिहार चुनाव 2025 के लिए जदयू ने 57 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की. 6 मंत्री, 18 विधायक, 4 बाहुबली को टिकट, मुस्लिम कैंडिडेट नहीं मिला मौका.
ADVERTISEMENT

जदयू की पहली लिस्ट में दिखा गजब का समीकरण
बिहार चुनाव के लिए एनडीए की ओर से सीट शेयरिंग को लेकर उलझा मामला अब साफ दिखाई दे रहा है. 14 अक्टूबर को बीजेपी के 71 उम्मीदवारों की लिस्ट आने के बाद आज यानी 15 अक्टूबर जदयू ने भी अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें 57 उम्मीदवारों का नाम है. हालांकि जेडीयू की इस लिस्ट में गजब का समीकरण देखने को मिला, क्योंकि इसमें 6 मंत्री, 18 मौजूदा विधायक, 4 बाहुबली के साथ-साथ जातीय समीकरण को भी बड़ी होशियारी से साधा गया है.