live blog active
लाइव

Mokama Assembly Election LIVE Updates: मोकामा सीट पर मतदान के बीच दुलारचंद यादव के गांव में क्या हो रहा है? आया अपडेट

Mokama Vidhan Sabha Chunav 2025 LIVE: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले फेज के लिए 7 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है. 121 सीटों में से एक सीट मोकामा भी है, जहां पर बाहुबली नेताओं के बीच की लड़ाई है. 11 बजे तक इस सीट पर 26.80 प्रतिशत मतदान हो चुका है. दुलारचंद यादव के गांव वाले भी लगातार वोटिंग कर रहें है. रियल टाइम अपडेट के साथ जानिए क्या-कुछ चल रहा है इस सीट पर.

Mokama Vidhan Sabha Chunav 2025: जानें मोकामा सीट से जुड़ी पल-पल के अपडेट
Mokama Vidhan Sabha Chunav 2025: जानें मोकामा सीट से जुड़ी पल-पल के अपडेट

सौरव कुमार

06 Nov 2025 (अपडेटेड: 06 Nov 2025, 11:56 AM)

follow google news

LIVE Mokama Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में 18 जिलों के 121 सीटों पर वोटिंग हो रही है. इन्हीं सीटों में से एक सीट है मोकामा विधानसभा सीट. 30 अक्टूबर को दुलारचंद यादव की हत्या के बाद यहां से जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह को जेल भेज दिया गया. हालांकि मोकामा बाहुबलियों का गढ़ माना जाता है और इस बार बाहुबल की ही लड़ाई हो रही है.

Read more!

11 बजे तक मोकामा हॉट सीट पर 26.80 प्रतिशत मतदान हुआ है. वहीं दुलारचंद यादव के गांव वाले भी लगातार अपने घरों से निकलकर वोट डाल रहे है. 

सूरजभान सिंह और वीणा देवी ने किया अपील

इससे पहले सूरजभान सिंह ने मतदान केंद्र पर गड़बड़ी का आरोप लगाया, वहीं उनकी पत्नी और राजद प्रत्याशी वीणा देवी ने बिना किसी के डर से वोट करने की अपील की है.

आपको बता दें की सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतार देखी जा रही है. मोकामा की जनता इस बार किसे चुनेगी और कौन करेगा यहां बाज, पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए.

  • 12:19 PM • 06 Nov 2025

    Mokama Vidhan Sabha Chunav 2025 LIVE: तारातर गांव के लोगों ने बूथ पर ही बनाया माहौल

    Mokama Assembly Election LIVE Updates: मोकामा विधानसभा क्षेत्र में दुलारचंद यादव के तारातर गांव के बूथ पर लोगों ने कड़ी धूप में भी वोट देने पहुंच रहे है. इस दौरान गांव वालों ने विकास और बदलाव की बात कही. देखिए यह विशेष रिपोर्ट.

     

  • 11:51 AM • 06 Nov 2025

    Mokama Assembly Election LIVE Updates: मोकामा में लगातार बढ़ रहा वोटिंग प्रतिशत

    Mokama Vidhan Sabha Chunav 2025 LIVE: मोकामा विधानसभा सीट पर 11 बजे तक 26.80 फीसदी वोटिंग हो गई है. सुबह से ही लोग लगातार घरों से निकलर अपने बूथ पर वोट डालने के लिए जा रहे हैं. 

  • 11:34 AM • 06 Nov 2025

    दुलारचंद यादव के गांव वालों ने बदल दिया मोकामा का माहौल

    Mokama Election Voting Live Updates: मोकामा में दुलारचंद यादव के गांव वाले बढ़-चढ़कर वोटिंग कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने कहा है कि विकास के मुद्दे पर हमने मतदान किया है और बिहार से बेरोजगारी को दूर करना है. देखें पूरी रिपोर्ट.

     

  • 11:00 AM • 06 Nov 2025

    मोकामा में शांतिपूर्ण माहौल, 10 बजे तक 22 फीसदी मतदान

    Mokama Vidhan Sabha Chunav 2025 LIVE: मोकामा विधानसभा क्षेत्र में सुबह से ही लोग घरों से बाहर निकलकर वोट डाल रहें है. मोकामा के मुस्लिम बहुल इलाका दरियापुर में भी औरत और मर्द दोनों ही लंबी कतारों में लगे हुए है. 10 बजे तक मोकामा में 22 फीसदी मतदान हुआ है.

     

  • 10:22 AM • 06 Nov 2025

    दुलारचंद यादव की हत्या वाले इलाके का रिपोर्ट

    LIVE Mokama Vidhan Sabha Chunav 2025: मोकामा के टाल क्षेत्र जहां 30 अक्टूबर को दुलारचंद यादव की हत्या हुई थी, जानें वहां कैसा है माहौल. देखें ग्राउंड रिपोर्ट.

     

  • 10:04 AM • 06 Nov 2025

    मोकामा में वोट देने के लिए उमड़ी महिलाएं

    Mokama Vidhan Sabha Chunav 2025 LIVE: मोकामा में इस बार अलग ही ट्रेंड देखने को मिल रहा है. लगभग हर बूथ पर महिलाएं वोट देने के लिए उमड़ गई है. देखिए ग्राउंड जीरो से खास रिपोर्ट.
     

     

  • 09:41 AM • 06 Nov 2025

    मोकामा में अब तक कितनी हुई वोटिंग?

    Mokama Vidhan Sabha Chunav 2025 LIVE: बाहुबलियों का गढ़ कहे जाने वाले मोकामा में सुबह 9 बजे 13.01 प्रतिशत वोट पड़ चुके है. मिल रही जानकारी के मुताबिक वोटर लगातार वोट डालने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे है.

  • 09:22 AM • 06 Nov 2025

    सकरवार टोला पर वोट डालने वाली पहली महिला ने क्या कहा

    Mokama Vidhan Sabha Chunav 2025 LIVE: मोकामा के सकरवार टोला पर अच्छी संख्या में मतदाता पहुंचे है. इसी बीच हमारे संवाददात अनिकेत ने इस बूथ पर वोट डालने वाली पहली और दूसरी महिला से खास बातचीत. देखिए महिलाओं ने क्या कुछ कहा.

     

  • 09:12 AM • 06 Nov 2025

    अनंत सिंह या वीणा देवी किसका पलड़ा भारी?

    Mokama Vidhan Sabha Chunav 2025 LIVE: मोकामा विधानसभा सीट पर इस बार बाहुबल की लड़ाई है. एनडीए से अनंत सिंह और राजद से सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी मैदान में है. इसी पर DB ने एक सर्वे कर बताया कि इस सीट पर किसका पलड़ा भारी दिख रहा है.(यहां पढ़ें पूरी खबर) 

  • 08:29 AM • 06 Nov 2025

    मोकामा के एक बूथ पर लोगों की लंबी कतार

    मोकामा के एक मतदान केंद्रों पर लोगों की लंबी लाइन लगी हुई है. पुरुष और महिलाएं दोनों ही यहां वोट देने के लिए कतार में दिख रहे हैं.

     

  • 08:07 AM • 06 Nov 2025

    सूरजभान सिंह ने अनंत सिंह के सवाल पर क्या कहा

    मोकामा में जब बाहुबली नेता सूरजभान सिंह से अनंत सिंह को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि आज कोई कमेंट.

     

     

  • 07:45 AM • 06 Nov 2025

    सूरजभान सिंह ने लगाया गंभीर आरोप

    मोकामा विधानसभा सीट पर बाहुबली नेता और पूर्व सांसद सूरजभान सिंह ने गड़बड़ी का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि सुबह से ही यहां कुछ अधिकारी पोलिंग एजेंट के साथ मिलकर गड़बड़ी कर रहे है. यहां देखें वीडियो.

     

  • 07:41 AM • 06 Nov 2025

    मोकामा के जनता की राय

    हॉट सीट मोकामा पर सुबह से ही लोग अपना मतदान करने आ रहे हैं. ऐसे में हमारे संवाददाता ग्राउंड जीरो से आपको पल-पल की अपडेट दे रहें है. देखें मोकामा की जनता ने क्या-कुछ कहा है.

     

  • 07:26 AM • 06 Nov 2025

    राजद प्रत्याशी वीणा देवी ने किसी से ना डरने की अपील की

    मोकामा से राजद प्रत्याशी वीणा देवी ने मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद कहा कि, 'हमारी लोगों से अपील है कि घरों से निकलें और वोट करें, किसी से न डरें. हम बस यही कहेंगे कि जैसे हमने शांतिपूर्वक प्रचार किया, वैसे ही शांतिपूर्वक वोट भी करें.'

     

  • 07:20 AM • 06 Nov 2025

    सूरजभान सिंह ने कहा- आज बहुत बड़ा त्योहार है

    बाहुबली नेता और पूर्व सांसद सूरजभान सिंह ने मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद कहा कि, "हमने भगवान से आशीर्वाद लिया है, आज बहुत बड़ा त्योहार है, मैं बिहार के सभी लोगों से अपील करूंगा कि आज भाईचारा दिखाएं, पहले मतदान फिर जलपान."

     

  • 07:10 AM • 06 Nov 2025

    सूरजभान सिंह और राजद प्रत्याशी वीणा देवी ने मतदान से पहले पूजा की

    बाहुबली नेता सूरजभान सिंह की पत्नी और राजद प्रत्याशी वीणा देवी ने मतदान करने से पहले पूजा की. 
     

     

     

  • 06:51 AM • 06 Nov 2025

    मोकामा सीट पर मतदान के लिए हुई मॉक पोलिंग

    बिहार विधानसभा चुनाव में मोकामा हॉट सीट पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगी. इससे पहले मॉक पोलिंग की प्रक्रिया पूरी की गई जिससे कि मतदाताओं को कोई भी परेशानी का सामना ना करना पड़े. 
     

     

follow google news