Bihar Election 2025 Polstart Survey: सीट और वोट शेयर दोनों में बाजी मारता दिख रहा ये गठबंधन

Bihar Election 2025 Polstart Survey: पोलस्टार्ट सर्वे के अनुसार बिहार चुनाव 2025 में NDA गठबंधन सीटों और वोट शेयर दोनों में MGB से आगे दिख रहा है.

NewsTak

न्यूज तक डेस्क

• 07:59 PM • 04 Nov 2025

follow google news

Bihar Election 2025 Polstart Survey: बिहार चुनाव 2025 से पहले PolStart का ताजा सर्वे सामने आया है. इस सर्वे में इस बार NDA गठबंधन  सीटों और वोट शेयर दोनों में आगे चल रहा है. सर्वे में कुल 8,42,322 लोगों से राय ली गई. 

Read more!

NDA का पलड़ा भारी

सर्वे के मुताबिक, NDA को 133 से 143 सीटें मिलने की संभावना है और वोट शेयर लगभग 44.8% तक पहुंच सकता है. इसमें भारतीय जनता पार्टी को अकेले 70-72 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि JDU 53-56 सीटों के बीच रह सकता है. LJP को 10-12 सीटें और HAM को 0-2 सीटें मिल सकती हैं.

गठबंधन / पार्टी अनुमानित सीटें वोट %
NDA 133-143 44.80%
MGB    93-102  38.60%
JSP   1-3     8.53%
AIMIM 2-3     1.63%
JJD     1     0.16%
Independent  1-2     1.69%
Others   1.58%
     

महागठबंधन पीछे 

  • सर्वे के मुताबिक इस चुनाव में महागठबंधन को 93-102 सीटें मिल सकती है और इसका वोट शेयर 38.6% के आसपास दिख रहा है. 
  • वहीं कांग्रेस प्राटी का 10 से 13 सीटें मिलने का अनुमान है
  • छोटे दलों की बात करें तो JSP 1-3 सीटों पर रह सकता है और AIMIM 2-3 सीटें जीतने की संभावना में है. JJD को केवल 1 सीट मिलने का अंदेशा है.

अन्य सीटों के बारे में भी जान लें 

पोलस्टार्ट सर्वे के अनुसार निर्दलीय उम्मीदवार 1-2 सीटें जीत सकते हैं. इसके अलावा 3% तक मतदाता अभी भी फैसला नहीं कर पाए हैं कि वो अपना वोट किसे देंगे.

क्या कहता है सर्वे 

इस सर्वे के अनुसार NDA गठबंधन न सिर्फ सीटों में बल्कि वोट शेयर में भी महागठबंधन से आगे नजर रहा है, यानी इस बार बिहार में सत्ता की दहलीज पर NDA का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. हालांकि, चुनाव तक कई चीजें बदल सकती हैं, लेकिन फिलहाल पोलस्टार्ट का सर्वे साफ संकेत दे रहा है कि NDA को जनता का भरोसा ज्यादा हासिल है.

ये भी पढ़ें: NDA या महागठबंधन, ताजा सर्वे ने बता दिया बिहार की जनता किसे पहनाएगी ताज, जानें हर पार्टी का हाल

    follow google news