NDA या महागठबंधन, ताजा सर्वे ने बता दिया बिहार की जनता किसे पहनाएगी ताज, जानें हर पार्टी का हाल

Bihar IANS-Matrize poll survey: बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी और उसके सहयोगी NDA सर्वे के अनुसार बढ़त पर हैं, जबकि महागठबंधन पीछे चल रहा है. NDA को 153-164 सीटों का अनुमान है, जिससे उसे राज्य में दो-तिहाई बहुमत मिल सकता है.

ADVERTISEMENT

बिहार चुनाव में एनडीए को फिर मिल रही बढ़त
बिहार चुनाव सर्वे
google news

Bihar IANS-Matrize poll Survey: बिहार में चुनावी प्रचार का पहला चरण आज खत्म हो रहा है. 6 नवंबर को 121 सीटों पर पहले चरण का मतदान होने वाला है. इस वोटिंग से दो दिन पहले आईएएनएस-मैट्रिज सर्वे आई है. जिसमें 73,387 लोगों से पूछा गया है कि बिहार में वो किसकी सरकार देखना चाहते हैं. इस सर्वे में 38,109 पुरुष और 19,787 महिलाएं और युवा 15,390 शामिल थे.